जमुई: जिले के अलीगंज प्रखंड के कोदवरिया गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। बुधवार देर शाम हुई इस खूनी झड़प में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक दंपती भी शामिल है।
अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग हमले में घायल हुए लोगों की पहचान इंद्रदेव शर्मा, उनकी पत्नी फुलकुमारी देवी और भाई धर्मराज कुमार के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद उन्हें अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
एक बीघा जमीन बना विवाद की जड़ घायल इंद्रदेव शर्मा ने बताया कि वे पिछले एक साल से अपने सगे चाचा रामाशिष मिस्त्री के साथ एक बीघा जमीन को लेकर चल रहे विवाद में उलझे हुए हैं। मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि रंजिश ने बड़े हमले का रूप ले लिया।
गाली-गलौज से शुरू हुआ खूनी संघर्ष इंद्रदेव के अनुसार, बुधवार शाम चाचा के बेटे मुकेश शर्मा और सौरव शर्मा उनके घर पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। जब परिवार ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपियों ने पहले से तैयार लाठी-डंडों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। तीनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस की कार्रवाई शुरू इस मामले में पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस पूरी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
*पटना: राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने लिया बड़ा फैसला. कहा- अब राजस्व विभाग के सारे काम ऑनलाइन होंगे.#Bihar #Revenue #DigitalIndia #Governance #prabhatkhabar @DilipJaiswalBJP @BJP4India pic.twitter.com/uBeowXzu1R
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) July 8, 2026
दिल्ली-NCR समेत पूरे भारत में मॉनसून का महा-एक्शन : एक हफ्ते तक झमाझम बारिश का अलर्ट
चित्रकूट से सीएम योगी का बड़ा सियासी हमला, बोले- सपा के आदर्श राम-कृष्ण नहीं, बाबर-औरंगजेब हैं
जयमाला के बीच दूल्हे के सामने दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर, मची अफरा-तफरी
गगनयान मिशन की बड़ी कामयाबी: इसरो ने सुरक्षित लैंडिंग के लिए पैराशूट का किया सफल परीक्षण
मूसलाधार बारिश में बच्ची को लेकर डिलीवरी करने पहुंची महिला, ग्राहक का दिल जीत मिला ये खास सरप्राइज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: एसआईटी का आखिरी अयोध्या दौरा, क्या बड़े चेहरों की होगी गिरफ्तारी?
14 साल की उम्र में बुर्ज खलीफा में ऑफिस: कौन है एआई का ये बाल विज्ञानी जैनम जैन?
चंपत राय के इस्तीफे पर क्या है सच? कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने तोड़ी चुप्पी
ऑस्ट्रेलिया के मंच पर पीएम मोदी का दम: अनिश्चितता के दौर में भारत-ऑस्ट्रेलिया भरोसेमंद साझेदार
सूर्या का नया ग्लोबल शॉट! MLB ने सूर्यकुमार यादव को बनाया भारत का ब्रांड एंबेसडर