भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव अब एक नई और ग्लोबल भूमिका में नजर आएंगे। अमेरिका की प्रमुख बेसबॉल लीग, मेजर लीग बेसबॉल (MLB) ने आधिकारिक रूप से सूर्यकुमार यादव को भारत में अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
बेसबॉल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे मिस्टर 360 क्रिकेट के मैदान पर अपने 360-डिग्री शॉट्स के लिए मशहूर सूर्या अब बेसबॉल और भारतीय खेल प्रेमियों के बीच की कड़ी बनेंगे। इस साझेदारी के तहत, वह भारत में बेसबॉल की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए विभिन्न फैन एंगेजमेंट कार्यक्रमों, ओरिजिनल कंटेंट क्रिएशन और विशेष आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
ऑल-स्टार वीक में बिखेरेंगे जलवा इस नई जिम्मेदारी के साथ, सूर्यकुमार यादव 10 से 14 जुलाई तक अमेरिका के फिलाडेल्फिया में होने वाले प्रतिष्ठित MLB ऑल-स्टार वीक में हिस्सा लेंगे। वहां वे भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। यह दौरा न केवल उन्हें बेसबॉल की बारीकियों को समझने में मदद करेगा, बल्कि वैश्विक मंच पर भारतीय खेल संस्कृति का चेहरा भी बनाएगा।
क्यों बनी बात? MLB का मानना है कि सूर्यकुमार की आक्रामक बल्लेबाजी शैली और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता बेसबॉल को भारतीय दर्शकों से जोड़ने का सबसे बेहतरीन जरिया है। सूर्या ने इस साझेदारी पर खुशी जताते हुए कहा, खेल लोगों को जोड़ता है। मैं मेजर लीग बेसबॉल की भारत यात्रा का हिस्सा बनने और प्रशंसकों को इस खेल की ऊर्जा से जोड़ने के लिए बेहद उत्साहित हूं।
भारत में अब आसान होगी बेसबॉल की स्ट्रीमिंग सिर्फ एंबेसडर ही नहीं, MLB ने भारत में अपनी पहुंच को और व्यापक बनाने के लिए जियोस्टार (JioStar) के साथ अपने टीवी और डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग समझौते को भी रिन्यू किया है। अब भारतीय फैंस बेसबॉल के सभी लाइव मैच, ऑल-स्टार गेम्स और वर्ल्ड सीरीज का सीधा प्रसारण अपने टीवी और मोबाइल पर आसानी से देख सकेंगे।
क्रिकेट में वापसी का इंतजार गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। सूर्या की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था, लेकिन खराब फॉर्म के चलते फिलहाल उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। अपने प्रशंसकों को अब सूर्या के बल्ले से दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाके का बेसब्री से इंतजार है।
🚨BIG NEWS FOR BASEBALL FANS IN INDIA! 🇮🇳⚾
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 8, 2026
Suryakumar Yadav has been named the MLB India Ambassador! ☀️
He will also attend the MLB All-Star Week (July 12–14) in Philadelphia, in the US. marking another big step for baseball s growth in India. More exciting coming from MLB… pic.twitter.com/Fzerd0NnLq
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज बाहर
सतलुज फिल्म पर घमासान: अकाली दल का ऐलान, पंजाब के हर गांव में दिखाई जाएगी कांग्रेस के अत्याचारों की कहानी
जब नदी बनीं सड़कें: रायगढ़ में सैलाब में बह गए 1,200 गैस सिलेंडर, देखें खौफनाक मंजर
समोसे के लिए ट्रेन रोकी? वायरल दावे की खुली पोल, रेलवे ने बताई सच की तस्वीर
क्या मेसी की टीम पर मेहरबान थे रेफरी फ्रैंकोइस लेटेक्सियर? मिस्र ने फीफा से की हटाने की मांग
जबलपुर स्टेशन: अमरकंटक एक्सप्रेस के सामने कूदा युवक, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान
राम मंदिर के दान में चोरी पर भड़के अनुपम खेर, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए
बेटे को गलती की सजा मिली, शव नहीं लूंगी : बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी के एनकाउंटर पर मां का सख्त रुख
ईरान के साथ सीजफायर खत्म: ट्रंप के कड़े तेवर से पश्चिम एशिया में छिड़ा नया संग्राम
ठाणे: अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट पर बवाल, शिवसेना पार्षद समेत 6 पर केस दर्ज