जबलपुर। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस के सामने अचानक एक युवक आ गया। घटना प्लेटफॉर्म नंबर 6 की है। लोको पायलट की सतर्कता और इमरजेंसी ब्रेक के कारण युवक की जान बाल-बाल बच गई।
क्या है पूरा मामला? बुधवार रात करीब 10 बजे अमरकंटक एक्सप्रेस मुख्य स्टेशन में प्रवेश कर रही थी। ट्रेन प्लेटफॉर्म की ओर धीमी गति से बढ़ ही रही थी कि तभी एक युवक अचानक पटरी के बीचों-बीच आकर खड़ा हो गया।
लोको पायलट की तत्परता ट्रेन के सामने युवक को देखते ही लोको पायलट ने बिना समय गंवाए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ट्रेन के रुकते ही वहां मौजूद आरपीएफ (RPF) जवान तुरंत ट्रैक पर उतरे और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना के कारण स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा।
नशे में था युवक प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के अनुसार, युवक पूरी तरह से नशे की हालत में था। ट्रेन के हॉर्न देने के बावजूद वह पटरी से नहीं हटा। गनीमत यह रही कि ट्रेन स्टेशन में प्रवेश कर रही थी, जिसके कारण उसकी रफ्तार काफी कम थी। इसी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस हिरासत में युवक आरपीएफ ने युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश मेश्राम बताया है, जो आधारताल का निवासी है। उसके पास एक बैग भी बरामद हुआ है। आरपीएफ अब यह जांच कर रही है कि युवक पटरी तक कैसे पहुँचा और उसका मकसद क्या था। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।
*ट्रेन आते ही बीच ट्रैक पर आया युवक, ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाया, जबलपुर स्टेशन पर मचा हड़कंप pic.twitter.com/FoIna5Cz2T
— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 8, 2026
बॉस की अजीबोगरीब शर्त पर Gen Z कर्मचारी का करारा जवाब , वायरल चैट देख लोग बोले- बिल्कुल सही किया
दादा का जन्मदिन: फिल्म के फर्स्ट लुक ने सौरव गांगुली को किया भावुक, बोले- ये अब तक का बेस्ट गिफ्ट
संजू सैमसन की वापसी पर पूर्व कोच की दो टूक: टीम कॉम्बिनेशन से समझौता न करें
फीफा वर्ल्ड कप: मेसी पर मेहरबानी या मिस्त्र से बेइमानी? रेफरी और VAR के फैसलों पर उठे गंभीर सवाल
160 KMPH की रफ्तार... शोएब अख्तर का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने की आहट? डेब्यू से पहले अशोक शर्मा का बड़ा दावा
चीन में बाढ़ का कहर: फार्म से बह निकले 900 जहरीले सांप, लोगों में दहशत
वर्ल्ड कप में बवाल: मिस्र ने अर्जेंटीना मैच के रेफरी के खिलाफ फीफा में की शिकायत, लगाए गंभीर आरोप
क्या शान मसूद को बलि का बकरा बनाया गया? रमीज राजा ने PCB की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल
जिम जाने की क्या जरूरत? साइकिल चलाते शख्स की कट-फटे मसल्स देख लोग हुए हैरान
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा विवाद: मिस्र के स्टार खिलाड़ी ने लगाया मैच फिक्सिंग का आरोप