पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कप्तानी का बदलाव लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। शान मसूद को कप्तानी से हटाए जाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि हार का सारा ठीकरा मसूद पर फोड़ना गलत है।
मुझे औसत दर्जे की टीम दी गई अपने यूट्यूब चैनल पर रमीज राजा ने कहा कि अगर वे शान मसूद की जगह होते, तो वे बोर्ड में लिखित शिकायत दर्ज कराते। रमीज का तर्क है कि कप्तान को विश्व स्तरीय प्रदर्शन करने के लिए वैसे ही खिलाड़ी चाहिए, लेकिन उन्हें बोर्ड की तरफ से लगातार औसत दर्जे (Mediocre) का टैलेंट दिया जा रहा है।
पूर्व अध्यक्ष के अनुसार, कप्तान को दोष देने से पहले यह देखना जरूरी है कि उसे संसाधन कैसे दिए गए हैं। उन्होंने कहा, अगर आप मुझे खराब खिलाड़ी देंगे, तो परिणाम तो खराब ही आएंगे। मसूद के साथ यही हुआ है, उन्हें बिना किसी ठोस टैलेंट के परिणामों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया।
बाबर आजम की राह भी मुश्किल रमीज राजा ने बाबर आजम की कप्तानी पर भी चिंता जताई है। उनका मानना है कि बाबर को जो टीम सौंपी गई है, वह बिल्कुल शान मसूद वाली टीम का ही ब्लू प्रिंट है। रमीज ने चेतावनी दी कि यदि टीम की संरचना और खिलाड़ियों के चयन का स्तर नहीं सुधरा, तो बाबर आजम का हश्र भी मसूद जैसा ही होगा। बिना बेहतर खिलाड़ियों के सिर्फ कप्तान बदलने से परिणाम नहीं बदलेंगे।
चयनकर्ता आकिब जावेद ने बताए कारण दूसरी ओर, मुख्य चयनकर्ता आकिब जावेद ने कप्तानी बदलने के अपने फैसले का बचाव किया है। उन्होंने माना कि शान मसूद का व्यक्तिगत प्रदर्शन ठीक था, लेकिन एक कप्तान के तौर पर वे टीम से अपेक्षित परिणाम नहीं निकाल पा रहे थे।
आकिब जावेद ने मसूद की कप्तानी की कमियां गिनाते हुए कहा, कप्तान की जिम्मेदारी केवल खेलना नहीं, बल्कि मैच खत्म करना है। टीम के ओवर रेट को नियंत्रित करना, मैच के दौरान सही डीआरएस निर्णय लेना और टॉस के समय सही फैसले लेना भी कप्तान का काम है, जहां मसूद अक्षम दिखे।
क्या बाबर ही एकमात्र विकल्प? आकिब जावेद ने यह भी साफ किया कि बाबर आजम को कप्तानी सौंपने का निर्णय चयन समिति की सर्वसम्मति से लिया गया है। इस दौरान किसी अन्य खिलाड़ी के नाम पर विचार नहीं किया गया। फिलहाल, पाकिस्तान क्रिकेट में मैनेजमेंट और पूर्व दिग्गजों के बीच का यह मतभेद टीम के आने वाले भविष्य पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
Ramiz Raja said, If I were in Shan Masood s place, I would have filed a written complaint. They keep giving me mediocre talent, and that s why the results are affected. It s because I simply don t have enough talent in the team. pic.twitter.com/3orGm0JbFK
— Kashif (@KashifNdmCric) July 7, 2026
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के दांव पर BJP का तीखा तंज, एमएलसी बोले- गलत समय पर लिया गलत फैसला
23 साल का सूखा खत्म: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में चटाई धूल, रचा इतिहास
बेटे को गलती की सजा मिली, शव नहीं लूंगी : बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी के एनकाउंटर पर मां का सख्त रुख
FBI का ऑपरेशन हार्ड बॉल : क्या लॉरेंस बिश्नोई पर शिकंजा कसना भारत पर दबाव बनाने की चाल है?
लाड़ली बहना बंद करानी है क्या? भारत माता की जय न बोलने पर भड़कीं BJP विधायक, वीडियो वायरल
30 रुपये के लिए बिगड़ा रेलवे बाबू का मिजाज , गाली-गलौज के बाद सस्पेंड
जब नदी बनीं सड़कें: रायगढ़ में सैलाब में बह गए 1,200 गैस सिलेंडर, देखें खौफनाक मंजर
पटरियों पर सुपरफास्ट जंग: राजधानी को पीछे छोड़कर वंदे भारत ने दिखाई अपनी ताकत
अग्नि-6: राजनाथ सिंह की मुस्कान ने बढ़ाई पाकिस्तान की बेचैनी, क्यों खौफ में है इस्लामाबाद?
मेरा फोन क्यों नहीं उठाया? शिवसेना पार्षद ने दो डॉक्टरों को पीटा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप