पटना में बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी पारा उफान पर है। चुनावी नतीजों से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जीत का दावा ठोक दिया है। इस बीच, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के चुनाव में उतरने को लेकर बीजेपी ने उन पर सीधा हमला बोला है।
रणनीति छोड़ प्रत्याशी बने PK बीजेपी एमएलसी संतोष सिंह ने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि पहले जो शख्स चुनावी रणनीतिकार के तौर पर काम करता था, अब वह खुद मैदान में कूद गया है। संतोष सिंह ने कहा, मेरा मानना है कि प्रशांत किशोर ने गलत समय पर गलत निर्णय लिया है। पूरे बिहार में चुनाव लड़ने की चाहत में उन्होंने बांकीपुर को चुना है, लेकिन परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहने वाला है।
काउंटिंग का है इंतजार बीजेपी नेता ने अपनी पार्टी की जीत को लेकर पूर्ण विश्वास जताया है। संतोष सिंह ने साफ कहा, बांकीपुर में बीजेपी को कोई नहीं हरा सकता। वहां पार्टी के विकास कार्यों पर जनता की मुहर तय है। अब बस वोटों की गिनती का इंतजार है। बीजेपी की जीत निश्चित है।
तेजस्वी हो या PK, कोई नहीं रोक सकता बीजेपी एमएलसी के अनुसार, बांकीपुर में मुकाबला चाहे किसी के भी साथ हो, परिणाम केवल कमल के पक्ष में जाएगा। उन्होंने कहा, वहां चाहे तेजस्वी यादव अपना उम्मीदवार उतारें या प्रशांत किशोर खुद लड़ें, बीजेपी को कोई नहीं रोक सकता। बिहार की जनता का अटूट भरोसा एनडीए गठबंधन पर है और बांकीपुर की सीट प्रचंड बहुमत के साथ हमारे खाते में जाएगी।
कौन है BJP का उम्मीदवार? बीजेपी ने बांकीपुर सीट पर एक साधारण कार्यकर्ता अभिषेक कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है। कायस्थ समुदाय से आने वाले अभिषेक पार्टी के पुराने और वफादार कार्यकर्ता माने जाते हैं। एनडीए के अन्य सहयोगी दलों का भी यही मानना है कि बीजेपी का संगठन और स्थानीय स्तर पर किया गया विकास उन्हें जीत दिलाएगा।
हालांकि, विपक्षी दलों, विशेषकर आरजेडी ने भी अपनी जीत के अलग दावे किए हैं। अब सबकी निगाहें चुनाव नतीजों पर टिकी हैं कि क्या प्रशांत किशोर का जन सुराज बीजेपी के किले को भेद पाएगा या फिर बीजेपी अपने जीत का सिलसिला बरकरार रखेगी।
*Kaimur, Bihar: On Jan Suraaj Party founder Prashant Kishor contesting the Bankipur Assembly by-election, BJP MLC Santosh Singh says, Prashant Kishor wanted to contest elections across Bihar, and now he has chosen Bankipur. Earlier he was a strategist, and now he has become a… pic.twitter.com/qsBAkuK3ju
— IANS (@ians_india) July 8, 2026
गुरुग्राम: मानसून की पहली बारिश में ही धंसा दिल्ली-जयपुर हाईवे, 8 किमी लंबा जाम
ठाणे: अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट पर बवाल, शिवसेना पार्षद समेत 6 पर केस दर्ज
दिल्ली-NCR में मानसून की मार: जलभराव से बेहाल सड़कें, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे
प्यार के चक्कर में खौफनाक साजिश: पत्नी ने पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
वास्तुविदों की कार्यशैली पर राज्यपाल का तंज: कहा- अनपढ़ों जैसी डिजाइन बनाना बंद करें
मानसून का कहर: दिल्ली-NCR समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
अंगक्लुंग: पीएम मोदी के हाथों में दिखा इंडोनेशिया का वह जादुई वाद्ययंत्र, जिसकी धुन में है एकता का संदेश
दशकों पुराना जल विवाद खत्म: अमित शाह की मध्यस्थता से MP, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच बनी सहमति
अखिलेश के मानहानि नोटिस पर निशिकांत का तीखा प्रहार: विक्स की गोली लीजिए और कानून पढ़िए
अस्पताल में गुंडाराज: डॉक्टर-नर्स की पिटाई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी की मांग