पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में दिल दहला देने वाले बारुईपुर रेप और मर्डर केस के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल का एनकाउंटर में अंत हो गया है। पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी मारा गया। इस घटना के बाद आरोपी की मां के बयान ने सभी को चौंका दिया है।
मां ने शव लेने से किया इनकार घटना की सूचना जब प्रभास की मां संध्या मंडल को मिली, तो उन्होंने कोई सहानुभूति नहीं जताई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, उसने जो गलत किया था, उसे उसकी सजा मिल गई। मैं उसका चेहरा नहीं देखना चाहती और न ही परिवार का कोई सदस्य उसका शव लेने अस्पताल जाएगा।
नशे का आदी था, किसी की नहीं सुनता था संध्या मंडल ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि प्रभास लंबे समय से नशे का गंभीर आदी था और घर में किसी की बात नहीं मानता था। उन्होंने कहा, मेरे पति बीमार हैं। मुझे पुलिस या सरकार की कार्रवाई से कोई शिकायत नहीं है। पुलिस जो चाहे करे, मुझे कोई आपत्ति नहीं है।
क्या था पूरा घटनाक्रम? जांच के मुताबिक, 4 जुलाई को 11 साल की एक बच्ची लापता हुई थी, जिसका शव अगले दिन बोरे में बंद मिला। इस मामले में पुलिस ने प्रभास को गिरफ्तार किया था। वह पूछताछ के दौरान पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा था।
कैसे हुई मुठभेड़? 7 जुलाई की रात करीब 12:45 बजे पुलिस टीम प्रभास को क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए सूर्यपुर ले गई थी। पुलिस का दावा है कि वहां प्रभास ने एक पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्तौल छीन ली और उन पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में प्रभास गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
#WATCH | West Bengal: Prabhas Mondal, the accused in the Baruipur rape and murder case, killed in a police encounter.
— ANI (@ANI) July 8, 2026
His mother says, Two Policemen had come to my house. I had woken up just then. They told me that my son is dead, so would I like to go to the hospital. I told… pic.twitter.com/Xo01Hw7L4n
ठाणे अस्पताल में रोंगटे खड़े कर देने वाली हिंसा: कॉर्पोरेटर और उसके गुर्गों ने महिला डॉक्टर को बनाया निशाना
अर्जेंटीना की सांस थामने वाली जीत: मेसी के आंसुओं और 13 मिनट के चमत्कार ने बदला इतिहास
इंडोनेशिया में भारत का शिव संकल्प: प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण में मदद करेगा भारत
राम मंदिर दान विवाद: अखिलेश यादव ने निशिकांत दुबे को भेजा कानूनी नोटिस, भाजपा सांसद का तंज- विक्स की गोली ले लीजिए
अंगक्लुंग: पीएम मोदी के हाथों में दिखा इंडोनेशिया का वह जादुई वाद्ययंत्र, जिसकी धुन में है एकता का संदेश
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: अफगानिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शापूर जादरान का भारत में निधन
शीश महल का नया अध्याय: अब वीवीआईपी गेस्ट हाउस बनेगा केजरीवाल का पूर्व बंगला
फैक्ट चेक: कुपवाड़ा में 8 जवानों के शहीद होने का दावा फर्जी, सरकार ने बताया पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा
ट्रेंट ब्रिज में धोनी की मौजूदगी और वैभव का सुपर शॉट : जन्मदिन पर माही ने जीता फैंस का दिल
गद्दार... कितने में बिकीं? : बरुईपुर में सयानी घोष का हुआ तीखा विरोध