महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली स्थित शास्त्रीनगर अस्पताल में सोमवार शाम गुंडागर्दी की शर्मनाक घटना सामने आई है। शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे ने फोन न उठाने की मामूली बात पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के साथ बेरहमी से मारपीट की। अस्पताल में हुआ यह पूरा बवाल वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
अस्पताल में क्यों हुआ विवाद? विवाद की शुरुआत तब हुई जब शास्त्रीनगर अस्पताल के डॉक्टरों, डॉ. सृष्टि बाविस्कर और डॉ. वैभव सालुंखे ने एक नवजात शिशु को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। डॉक्टरों का कहना था कि अस्पताल के एनआईसीयू (NICU) में जगह की कमी है, इसलिए बच्चे को कहीं और शिफ्ट करना बेहतर होगा।
पार्षद का गुंडागर्दी वाला बर्ताव बच्चे के परिजनों ने इस मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को फोन किया। अस्पताल पहुँचते ही म्हात्रे ने आपा खो दिया और डॉक्टरों पर चिल्लाने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि पार्षद और उनके साथियों ने डॉक्टरों की पिटाई कर दी। इस दौरान एक महिला डॉक्टर के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज भी की गई, जिससे चिकित्सा जगत में भारी आक्रोश है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार को घेरा घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे शिंदे सेना का गुंडाराज करार दिया है। उन्होंने कहा, ये सरकार के प्रतिनिधि हैं जो हिंसा करते हैं, महिलाओं को मारते हैं और गुंडों की तरह व्यवहार करते हैं। इसमें कार्रवाई सिर्फ एफआईआर नहीं, बल्कि तुरंत गिरफ्तारी और बर्खास्तगी होनी चाहिए।
आईएमए की चेतावनी के बाद दर्ज हुई एफआईआर घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था, जिसके विरोध में अस्पताल के कर्मचारियों ने काम रोको प्रदर्शन किया। इसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे क्षेत्र के सभी निजी अस्पताल और क्लीनिक बंद कर देंगे।
5 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दबाव बढ़ने के बाद पुलिस ने पार्षद रमेश म्हात्रे, उनके चार सहयोगियों और एक महिला समेत कुल छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। एसीपी सुहास हेमाडे ने बताया कि आरोपियों पर लोक सेवक के साथ मारपीट, दंगा करने और जान से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Goondaraj of Shinde Sena. These are representatives of the government who indulge in violence, hitting women and generally behaving like goons. Action isn’t just an FIR but arrest and sacking pic.twitter.com/JqzX2pwoer
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) July 8, 2026
बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर गुंडागर्दी: परिवार को कार से खींचकर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वीकार नहीं : 125 रनों की शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर का फूटा गुस्सा, गिनाई टीम की बड़ी गलतियां
चीन में बाढ़ का कहर: फार्म से बह निकले 900 जहरीले सांप, लोगों में दहशत
नोवाक जोकोविच का महा-संग्राम : 5 घंटे 15 मिनट की ऐतिहासिक जीत से रचा नया इतिहास
नॉटिंघम में इंग्लैंड का पावरप्ले : फिल साल्ट की तूफानी पारी से भारत को मिला 202 रनों का लक्ष्य
प्रम्बानन मंदिर में गूंजा ॐ नमः शिवाय : इंडोनेशिया में PM मोदी ने रची आध्यात्म की नई गाथा
रामलला के दान में 70 बार सेंध: एसआईटी रिपोर्ट ने खोली महापाप की परतें
वायनाड में कुदरत का कहर: टनल साइट पर भारी भूस्खलन, मलबे में दबे 5 मजदूर
बारुइपुर एनकाउंटर: वो पापी है, लाश भी नहीं देखूंगी , रेप-मर्डर के आरोपी बेटे को मां ने नकारा
मुंबई: भांडुप में बेकाबू हुई बेस्ट बस, रिवर्स लेते समय पैदल यात्री को कुचला