ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया की बढ़ती आर्थिक साझेदारी को नई दिशा दी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए दोनों देशों के बीच भविष्य के मजबूत आर्थिक रोडमैप का खाका खींचा।
अनिश्चितता के दौर में भरोसेमंद साझेदार पीएम मोदी ने वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि आज दुनिया सप्लाई चेन में बाधाओं, ऊर्जा संकट और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। ऐसे कठिन समय में, भारत और ऑस्ट्रेलिया का एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में साथ आना न केवल स्वाभाविक है, बल्कि वैश्विक स्थिरता के लिए आवश्यक भी है।
ECTA से निर्यात में बड़ा उछाल प्रधानमंत्री ने आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ECTA) की सफलता का विशेष उल्लेख किया। 2022 में हुए इस समझौते ने दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को नई मजबूती दी है। पीएम ने गर्व से बताया कि इस समझौते के लागू होने के बाद से भारत से ऑस्ट्रेलिया को होने वाला निर्यात दोगुना हो गया है।
पेंशन फंड और सस्टेनेबल ग्रोथ पर जोर ऑस्ट्रेलियाई पेंशन फंड्स को न्यौता देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत निवेश के लिए एक सुरक्षित और स्थिर गंतव्य है। उन्होंने कहा, भारत आपके फंड को सस्टेनेबल ग्रोथ का अवसर देता है। हमारा प्रयास है कि आपका भरोसा भी बढ़े और आपकी कैपिटल भी।
छात्रों से टैलेंट पार्टनरशिप तक का सफर शिक्षा और कौशल विकास पर जोर देते हुए पीएम ने कहा कि अब हमें केवल स्टूडेंट मोबिलिटी तक सीमित नहीं रहना है। हमारा साझा लक्ष्य टैलेंट पार्टनरशिप विकसित करना होना चाहिए, जिससे दोनों देशों के युवाओं को समान अवसर मिल सकें।
राज्य-दर-राज्य और सेक्टर-दर-सेक्टर रणनीति पीएम मोदी ने बिजनेस पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने सुझाव दिया कि व्यापार को केवल राजधानियों तक सीमित रखने के बजाय, इसे राज्यों और शहरों के स्तर तक ले जाने की आवश्यकता है। उन्होंने स्टेट-टू-स्टेट और सेक्टर-टू-सेक्टर पार्टनरशिप की पहचान करने और उसके लिए प्रभावी रणनीति बनाने पर जोर दिया।
इस दौरे और बिजनेस संवाद ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया आने वाले वक्त में एक-दूसरे के सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक स्तंभ बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।
#WATCH मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ सेल्फी ली।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/w2V8HdwYxZ
ग्रीन एनर्जी का ग्लोबल हब बनेगा भारत: मेलबर्न में पीएम मोदी ने बुना भविष्य का ताना-बाना
क्या ईरान ने ट्रंप को अपनी किल लिस्ट में रखा है? अमेरिकी राष्ट्रपति का सनसनीखेज दावा
बोरे में भरकर लाया 10 के सिक्के और खरीद ली 1.10 लाख की बाइक, शोरूम में मच गया हड़कंप!
दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट : अगले 12 घंटे सबसे भारी, घर से निकलने से बचें!
पीएम मोदी और अल्बनीज की सेल्फी डिप्लोमेसी : मेलबर्न में दिखी भारत-ऑस्ट्रेलिया की नई केमिस्ट्री
युवा वोट बैंक पर बीजेपी की नजर: डिजिटल सेना तैयार करने के लिए छेड़ा महाभियान
अमेरिका-ईरान तनाव पर भारत की दो-टूक: क्षेत्रीय शांति के लिए संयम बेहद जरूरी
MLC: वैभव सूर्यवंशी के साथी का धमाका, 52 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक
दिल्ली में मूसलाधार बारिश का तांडव: IMD का रेड अलर्ट, घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी
दरभंगा: सास ने बहू को पिलाया मौत का पानी , मासूम पोते ने खोला खौफनाक राज