काबुल: अफगानिस्तान क्रिकेट जगत के लिए बुधवार का दिन बेहद दुखद रहा। एक ओर जहां शापूर जादरान आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे होते, वहीं दूसरी ओर उनके समर्थक और परिजन उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर एकत्र हुए। नियति का क्रूर खेल देखिए कि जिस दिन उनके केक कटने की उम्मीद थी, उसी दिन उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा।
भारत में हार गए जिंदगी की जंग अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वह दिल्ली-एनसीआर के एक अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे, लेकिन इम्यून सिस्टम से जुड़ी जटिलताओं के कारण 7 जुलाई को 38 वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।
राशिद खान और मोहम्मद नबी की छलकीं आंखें बुधवार को जब काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका पार्थिव शरीर पहुंचा, तो वहां माहौल गमगीन हो गया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के साथ-साथ राशिद खान, मोहम्मद नबी और कई पूर्व व वर्तमान खिलाड़ी वहां मौजूद थे। शापूर को अपना साथी खोने का दर्द साफ दिख रहा था, खासकर राशिद खान और मोहम्मद नबी काफी भावुक नजर आए।
क्रिकेट के मैदान पर धाकड़ गेंदबाजी अपनी लंबी कद-काठी और तेज रफ्तार गेंदबाजी के लिए मशहूर शापूर जादरान ने कई दिग्गज बल्लेबाजों को घुटनों पर ला दिया था। उन्होंने अपने करियर के दौरान गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग जैसे विश्व स्तरीय बल्लेबाजों को आउट कर अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे मैचों में 43 विकेट और 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 37 विकेट चटकाए थे।
गुरुवार को सुपुर्द-ए-खाक अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, शापूर का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। सुबह 10 बजे काबुल की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में जनाजे की नमाज अदा की जाएगी, जिसके बाद उन्हें मरंजन हिल स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। एक उभरते हुए खिलाड़ी का इस तरह जाना अफगान क्रिकेट के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
The mortal remains of the late Afghanistan fast bowler, Shapoor Zadran, arrived in Kabul today, where former and current national team players, ACB officials, members of his family, and distinguished dignitaries gathered at Kabul International Airport to receive him.
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) July 8, 2026
The funeral… pic.twitter.com/cMvDFGXrmS
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध: ईरान का पलटवार, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बरसाईं मिसाइलें
गगनयान मिशन की बड़ी कामयाबी: इसरो ने सुरक्षित लैंडिंग के लिए पैराशूट का किया सफल परीक्षण
मिशन बुंदेलखंड: चित्रकूट में योगी का आध्यात्मिक और विकास वाला दांव
कश्मीर से कन्याकुमारी तक मॉनसून का तांडव: दिल्ली-NCR में आफत, भारी जलजमाव और जाम से बेहाल जनता
चित्रकूट से सीएम योगी का बड़ा सियासी हमला, बोले- सपा के आदर्श राम-कृष्ण नहीं, बाबर-औरंगजेब हैं
जिन्हें कुत्ता नहीं पूछता, वे सीएम को गाली दे रहे : देवेंद्र फड़नवीस का विपक्ष और ट्रोलर्स पर बड़ा हमला
पटरियों पर सुपरफास्ट जंग: राजधानी को पीछे छोड़कर वंदे भारत ने दिखाई अपनी ताकत
FIFA वर्ल्ड कप फिक्स्ड है! : अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के स्टार खिलाड़ी का सनसनीखेज आरोप
महाराष्ट्र: HPCL प्लांट से बहे हजारों LPG सिलेंडर, प्रशासन ने दी जानलेवा हो सकने वाली चेतावनी
घर के अंदर सांपों का डेरा : कमरे में मिले कोबरा के दर्जनों बच्चे, दहशत में परिवार