4 जून को केरल तट से दस्तक देने के बाद मॉनसून ने आखिरकार 35 दिनों की यात्रा पूरी कर ली है। आज 9 जुलाई को मॉनसून ने पूरे देश को अपनी आगोश में ले लिया है। मुंबई और पुणे के बाद अब दिल्ली-एनसीआर में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है।
दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। सड़कों पर घुटने तक पानी भर जाने से ऑफिस जाने वाले लोग और स्कूल जाने वाले बच्चे बुरी तरह प्रभावित हुए। कई इलाकों में तो जलजमाव के कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, गाजियाबाद का कमला नेहरू इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां पिछले 24 घंटों में 164 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के तुकमीरपुर और खजूरी में 160 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मयूर विहार (103 मिमी) और दिल्ली विश्वविद्यालय (90 मिमी) जैसे इलाकों में भी भारी बारिश ने जलभराव की स्थिति पैदा कर दी।
राजधानी की सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रोहतक रोड, आईटीओ चौराहा, धौला कुआं, और दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। कई जगहों पर जलजमाव के कारण वाहन बीच सड़क पर ही बंद हो गए, जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो गई।
नोएडा के सेक्टर-57/58 और सेक्टर-27 की सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं। सीवर का पानी सड़कों पर फैलने से स्थिति और दयनीय हो गई है। ऑफिस जाने वालों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और अभिभावकों को भी घुटनों तक भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों में और भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और घर से बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जांचने की सलाह दी है।
*दिल्ली-NCR में रातभर हुई बारिश, सड़कों पर भरा पानी
— NDTV India (@ndtvindia) July 9, 2026
देखें हर्ष विहार से शान मोहम्मद की ये ग्राउंड रिपोर्ट#Monsoon #Rainfall | @RajputAditi pic.twitter.com/NNcHJyggvZ
ऑस्ट्रेलिया से भारत को मिलेगी यूरेनियम की नई ऊर्जा , पीएम मोदी की ऐतिहासिक डील
शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत गंभीर; एसोसिएशन ने मांगी हाई-लेवल जांच
सुप्रीम कोर्ट का दखल: खाड़ी देशों के CBSE छात्रों के लिए उम्मीद की नई किरण
MLC: वैभव सूर्यवंशी के साथी का धमाका, 52 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक
पुरी रथ यात्रा 2026: अभेद्य सुरक्षा घेरे में महाप्रभु की रथ यात्रा, आसमान से जमीन तक थ्री-लेयर निगरानी
खराब कप्तानी के सवालों के बीच श्रेयस अय्यर के बचाव में उतरीं बहन श्रेष्ठा, कही ये बड़ी बात
रायगढ़ में जलप्रलय: नदी में बहे हजारों एलपीजी सिलेंडर, मची अफरातफरी
दिल्ली पर मेघ मेहरबान: भारी बारिश से मिली उमस से राहत, कई इलाकों में जलभराव का संकट
गगनयान मिशन की बड़ी कामयाबी: इसरो ने सुरक्षित लैंडिंग के लिए पैराशूट का किया सफल परीक्षण
क्या अलमारी में अब भी दबा है 2000 का गुलाबी नोट? जानें कैसे बदलें या जमा करें