98.47% नोट हुए वापस 19 मई 2023 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का फैसला लिया था। उस समय बाजार में 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोट मौजूद थे। 30 अप्रैल 2026 तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब सिर्फ 5,451 करोड़ रुपये मूल्य के नोट ही बाहर बचे हैं। यानी 98.47% नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस लौट चुके हैं।
क्या अभी भी लीगल टेंडर है 2000 का नोट? अगर आपकी अलमारी या किसी पुरानी डायरी में 2000 का नोट मिल गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि ये नोट अभी भी लीगल टेंडर बने हुए हैं। इसका मतलब है कि इनकी वैल्यू खत्म नहीं हुई है, बस इनका सामान्य लेन-देन अब बंद हो चुका है।
बैंकों में नोट बदलने की सुविधा बंद याद रखें, अब आप अपने नजदीकी बैंक की शाखा में जाकर ये नोट नहीं बदल सकते। बैंकों के जरिए नोट बदलने/जमा करने की समय सीमा 7 अक्टूबर 2023 को ही समाप्त हो चुकी है। अब इसे बदलने के लिए आपको आरबीआई के विशेष नियमों का पालन करना होगा।
नोट बदलने के अब सिर्फ दो विकल्प अगर आपके पास अभी भी 2000 का नोट है, तो उसे ठिकाने लगाने के दो ही तरीके बचे हैं:
देरी करने से बचें भले ही ये नोट कानूनी रूप से वैध हैं, लेकिन बाजार में कोई भी दुकानदार इन्हें स्वीकार नहीं करेगा। इन्हें अपने पास रखने का अब कोई फायदा नहीं है, इसलिए बेहतर यही है कि बिना और देरी किए आप इन्हें आरबीआई के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करवा लें।
Most ₹2000 banknotes in circulation have already been returned, but if you still have one, here s what you should know:
— ReserveBankOfIndia (@RBI) July 9, 2026
- ₹2000 banknotes continue to be legal tender
- You can exchange them at the 19 RBI Issue Offices
- You can also send them through India Post to any RBI… pic.twitter.com/5k5AShAXSF
ग्रीन एनर्जी का ग्लोबल हब बनेगा भारत: मेलबर्न में पीएम मोदी ने बुना भविष्य का ताना-बाना
10 दिन की भूख हड़ताल: 7 किलो वजन घटा, सोनम वांगचुक की सेहत पर गहराया संकट
घूंघट वाली महिला ने खोली प्रशासनिक पोल: फर्राटेदार अंग्रेजी सुन उड़ गए अधिकारी के होश
पुरी रथ यात्रा 2026: अभेद्य सुरक्षा घेरे में महाप्रभु की रथ यात्रा, आसमान से जमीन तक थ्री-लेयर निगरानी
सूर्या का नया ग्लोबल शॉट! MLB ने सूर्यकुमार यादव को बनाया भारत का ब्रांड एंबेसडर
अमेरिकी हमलों से दहला ईरान: चाबहार और बंदरगाहों पर ब्लैकआउट, भड़का युद्ध का खतरा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: रिश्तेदारों के जरिए ब्लैक को व्हाइट करते थे आरोपी, फर्जी रसीदों का भी हुआ पर्दाफाश
क्या दिल्ली-मुंबई की झमाझम बारिश ने अल-नीनो के डर को गलत साबित कर दिया?
ट्रेन का फर्स्ट AC बना हनीमून सुइट , रेलवे ने टिकट चेकर को किया सस्पेंड
धारावी का बदलेगा भाग्य: 18 महीने में 10 हजार परिवारों को मिलेंगे नए घर, CM फडणवीस का बड़ा ऐलान