महाराष्ट्र का रायगढ़ जिला इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में है। हालात इतने विकराल हो गए हैं कि सड़कों पर गाड़ियां और गोदामों में रखा सामान पानी के तेज बहाव में तिनके की तरह बह रहा है। इसी बीच, पनवेल तालुका के MIDC छावने से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
बाढ़ की चपेट में आया HPCL प्लांट भारी मूसलाधार बारिश के चलते पास से गुजर रही पातालगंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। उफनती नदी का पानी सीधे HPCL के बॉटलिंग प्लांट के भीतर घुस गया। देखते ही देखते प्लांट में रखा स्टॉक पानी के साथ बहने लगा। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, करीब 3,000 एलपीजी सिलेंडर पानी की लहरों के साथ बह गए, जिनमें खाली और भरे हुए, दोनों तरह के सिलेंडर शामिल हैं।
सिलेंडरों को लूटने के लिए पानी में उतरे ग्रामीण जैसे ही नदी और नालों में गैस सिलेंडर बहते हुए दिखाई दिए, स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बहते हुए सिलेंडरों को पकड़ने के लिए पानी के तेज बहाव में उतर गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सिलेंडरों को बहते हुए देखा जा सकता है।
प्रशासन ने दी चेतावनी, घर न ले जाएं सिलेंडर मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ के कलेक्टर किशन जवाले ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे बहकर आए सिलेंडरों को अपने घर न ले जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाढ़ के पानी में बहने के कारण इन सिलेंडरों की स्थिति सुरक्षित नहीं है।
कलेक्टर ने चेतावनी दी कि इन सिलेंडरों को खोलना या इस्तेमाल करना जानलेवा हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि यदि उन्हें कहीं भी बहता हुआ सिलेंडर मिले, तो उसे छूने के बजाय तुरंत अधिकारियों को सूचित करें। फिलहाल कंपनी और प्रशासन द्वारा नुकसान के आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि की जानी बाकी है।
*महाराष्ट्र, कोल्हापुर में बाढ़ का पानी गैस सिलेंडर गोदाम तक पहुंच गया बताया जा रहा HPCL कंपनी के हजारों सिलेंडर पानी के तेज बहाव में बह गए...
— Amrendra Bahubali 🇮🇳 (@TheBahubali_IND) July 8, 2026
करीब 3 महीने पहले जिन गरीबों को लूटा था,
आज वही गोदाम बाढ़ में बह गया
कर्म का हिसाब देर से सही, लेकिन होता ज़रूर है pic.twitter.com/DNVMgROabf
यूक्रेन को मिली बड़ी ताकत: ट्रंप ने पैट्रियट मिसाइल बनाने के लिए दी हरी झंडी
मेलबर्न में गूंजा वंदे मातरम और शिव तांडव : पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलियाई अंदाज में भव्य स्वागत
जमुई में जमीन के लिए खूनी खेल: चाचा के बेटों ने लाठी-डंडों से दंपती समेत तीन को पीटा
ममता बनर्जी का सरेराह ‘थप्पड़ काण्ड’: विरोध प्रदर्शन के दौरान बिगड़ा आपा, वीडियो वायरल
दिल्ली-NCR समेत पूरे भारत में मॉनसून का महा-एक्शन : एक हफ्ते तक झमाझम बारिश का अलर्ट
दिल्ली में मूसलाधार बारिश का तांडव: IMD का रेड अलर्ट, घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी
दिल्ली-NCR में बारिश का कहर: 200 से ज्यादा सड़कें बनीं तालाब, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट गाइड
साथी के निधन पर बिलख पड़े राशिद खान, शापूर जदरान की अंतिम यात्रा में नम हुईं दिग्गजों की आंखें
घूंघट वाली महिला ने खोली प्रशासनिक पोल: फर्राटेदार अंग्रेजी सुन उड़ गए अधिकारी के होश
ईरान से सीधी जंग की आहट: क्या एयरफोर्स वन में ट्रंप की जान को है खतरा?