नई दिल्ली। एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता राजेश शर्मा इन दिनों एक गंभीर स्वास्थ्य संकट से जूझ रहे हैं। हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में प्रभास की आगामी फिल्म फौजी की शूटिंग के दौरान उन्हें एक जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कीड़े के काटने के बाद राजेश शर्मा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें तुरंत इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया, जहाँ वे फिलहाल एक अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनके प्रशंसकों के बीच उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
AICWA ने सीएम से की जांच की मांग इस घटना ने फिल्म जगत में सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को पत्र लिखकर इस मामले में तुरंत उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है।
एसोसिएशन का कहना है कि यह पता लगाना जरूरी है कि क्या शूटिंग के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई और इमरजेंसी मेडिकल प्रोटोकॉल का सही पालन किया गया था या नहीं।
प्रोडक्शन हाउस पर उठ रही उंगलियां AICWA ने मामले में लापरवाही की आशंका जताई है। एसोसिएशन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर स्पष्ट तौर पर कहा है कि यदि जांच में प्रोडक्शन हाउस या किसी जिम्मेदार अधिकारी की लापरवाही पाई जाती है, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
इलाज का खर्च उठाए प्रोड्यूसर एसोसिएशन ने यह भी मांग की है कि फिल्म के प्रोड्यूसर और प्रोडक्शन हाउस को अभिनेता के इलाज का सारा खर्च उठाना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया है कि जब तक राजेश शर्मा पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक उन्हें सर्वोत्तम मेडिकल देखभाल मुहैया कराई जाए। फिलहाल, पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस मामले पर सरकार के अगले कदम का इंतजार कर रही है।
*Date: 08 July 2026
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) July 8, 2026
PRESS STATEMENT
AICWA Demands High-Level Investigation into the Sudden Illness of Actor Rajesh Sharma During the Shooting of Prabhas’ Upcoming Film Fauji at Ramoji Film City, Hyderabad
The All Indian Cine Workers Association (AICWA) expresses deep concern… pic.twitter.com/osBW9ro8PM
खदानों से आगे माइंड्स की ओर: झारखंड ने बदली अपनी औद्योगिक तस्वीर
होर्मुज बंद किया तो ईरान का नामो-निशान मिटा देंगे, जेडी वेंस की दो टूक चेतावनी
पटरियों पर सुपरफास्ट जंग: राजधानी को पीछे छोड़कर वंदे भारत ने दिखाई अपनी ताकत
घूंघट में इंग्लिश का तड़का: पूर्व विधायक का वीडियो वायरल, अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई
तबाही की पहली गवाही: ईरान ने जारी किया खामेनेई के ध्वस्त हुए परिसर का वीडियो
दिल्ली-NCR में मॉनसून का कहर: 33 घंटे में 115 मिमी बारिश, सड़कों पर दरिया और घंटों का जाम
दिल्ली-NCR में मॉनसून का हाहाकार : कहीं सड़कें धंसीं, तो कहीं गाड़ियां डूबीं
तू चोर तो तू चोर... सायोनी घोष नहीं, अब ममता की इस बुलेट वाली लड़की से हिलेगा बंगाल!
मूसलाधार बारिश में बच्ची को लेकर डिलीवरी करने पहुंची महिला, ग्राहक का दिल जीत मिला ये खास सरप्राइज
बाढ़ में बहे 3,000 गैस सिलेंडर: रायगढ़ में हाई अलर्ट, प्रशासन की चेतावनी- हाथ लगाया तो जा सकती है जान