मेरठ में बीए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर जारी प्रदर्शन के दौरान एसएसपी अविनाश पांडेय का एक आक्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में एसएसपी को हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को पुलिस वाहन में ही थप्पड़ मारते और उन पर बल प्रयोग करते देखा जा सकता है।
क्या है पूरा मामला? 15 मई को ललिता गौतम लापता हुई थी, जिसका शव 17 मई को खेत में मिला। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन परिजन और कुछ संगठन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर भारी जाम लग गया।
किसी के पिताजी की सड़क नहीं है हालात बेकाबू होते देख एसएसपी अविनाश पांडेय खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, किसी के पिताजी की सड़क नहीं है जो इसे जाम किया जाए। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान एसएसपी का प्रदर्शनकारियों पर हाथ उठाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर अब दलित संगठनों द्वारा कड़ी आपत्ति जताई जा रही है।
पुलिस का बड़ा खुलासा: साजिश का हिस्सा था प्रदर्शन विवाद बढ़ने के बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने मामले का दूसरा पहलू सामने रखा है। उन्होंने दावा किया कि यह प्रदर्शन न्याय की मांग नहीं, बल्कि शहर में अराजकता फैलाने की एक सोची-समझी साजिश थी। पुलिस के अनुसार, इस पूरे उपद्रव के पीछे भाकियू (अंबेडकर गुट) के दिग्विजय सिंह भाटी और रवि गौतम जैसे असामाजिक तत्वों का हाथ है, जिन पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
परिजन पुलिस कार्रवाई से थे संतुष्ट मेरठ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने मृतका के परिजनों से मुलाकात की थी, जिसमें परिवार पुलिस की जांच से पूरी तरह संतुष्ट था। पुलिस का आरोप है कि बाहरी तत्वों ने पीड़ित परिवार को प्रलोभन देकर और उकसाकर प्रदर्शन के लिए मजबूर किया ताकि इसे जातिगत रंग दिया जा सके।
कौन हैं IPS अविनाश पांडेय? अविनाश पांडेय 2015 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। लखीमपुर खीरी के रहने वाले अविनाश पांडेय अपने कार्यकाल के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दो बार (रजत और स्वर्ण) महानिदेशक प्रशंसा चिह्न से सम्मानित हो चुके हैं। फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो की आड़ में अराजकता फैलाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
*दलित बेटी की हत्या हुई है उसके लिए संवैधानिक तरीके से न्याय माँगना कोई अपराध नहीं है SSP मेरठ द्वारा रवि गौतम को हिरासत में लेकर मारपीट करने का अधिकार संविधान ने नहीं दिया है !
— (समण) Rajendra Pal Gautam (@AdvRajendraPal) July 8, 2026
संविधान द्वारा दी गई ताकत का थोड़ा सा इस्तेमाल धर्म व लोगों की आस्था को सीडी बनाकर सत्ता पर कब्ज़ा… pic.twitter.com/QwDzcSpmtq
पटरी पर स्पीड का महामुकाबला: वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस की लाइव रेस का वीडियो वायरल
शापूर जादरान को आखिरी विदाई: क्रिकेट जगत में शोक, अफगानिस्तान में दो दिन के लिए ठप हुए खेल
लॉक अप में हुआ गौरव खन्ना का धमाका, तलाक के खुलासे के बाद पत्नी आकांक्षा संग हुआ इमोशनल रीयूनियन
ईरान-अमेरिका तनाव पर भारत का सख्त रुख: बातचीत से निकले समाधान, युद्ध नहीं
FBI की रडार पर पंजाब का SHO: ₹3.8 करोड़ की वसूली और जग्गू भगवानपुरिया से कनेक्शन का गंभीर आरोप
पुरानी गाड़ियों में E20 पेट्रोल का खतरा: केजरीवाल ने 29 वाहन कंपनियों से मांगा जवाब
ममता की रैली में बवाल: चोर-चोर के नारों के बीच फेंके गए अंडे, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
मेसी बनाम इजिप्ट कोच: मैदान पर हुआ तीखा विवाद और फीफा पर लगाए गए गंभीर आरोप
जिन्हें कुत्ता नहीं पूछता, वे सीएम को गाली दे रहे : देवेंद्र फड़नवीस का विपक्ष और ट्रोलर्स पर बड़ा हमला
बारिश में डूबा मंडप, दूल्हे का हीरो अंदाज देख लोग हुए दीवाने