मेसी बनाम इजिप्ट कोच: मैदान पर हुआ तीखा विवाद और फीफा पर लगाए गए गंभीर आरोप
News Image

अर्जेंटीना और मिस्र के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले के बाद फुटबॉल जगत में बवाल मच गया है। 0-2 से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। लेकिन खेल के नतीजों से ज्यादा चर्चा इस मैच के बाद हुए विवाद की हो रही है।

मैदान पर क्यों भिड़े मेसी और हसन?

मैच के अंतिम पलों में अर्जेंटीना की बढ़त के बाद तनाव बढ़ गया। टचलाइन के पास अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी और इजिप्ट के हेड कोच होसम हसन के बीच तीखी बहस हुई। विवाद तब और गहरा गया जब हसन ने मेसी के सामने FIFA का एंटी-रेसिज़्म (नस्लवाद विरोधी) जेस्चर किया।

इस हरकत से मेसी काफी हैरान दिखे और उनसे पूछते नजर आए, तुम्हें क्या दिक्कत है? मामला बढ़ता देख मैच अधिकारियों और मेसी के साथी खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा।

हसन का बड़ा दावा: ‘यह फेयर प्ले की मौत है’

मैच हारने के बाद इजिप्ट के कोच होसम हसन ने अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने इसे खेल की हार नहीं बल्कि नियोजित करार दिया। हसन ने कहा, अर्जेंटीना की जीत पूरी तरह से गलत है। आज न तो इस खेल में कोई सम्मान था और न ही फेयर प्ले।

उन्होंने आरोप लगाया कि फीफा मेसी और टीम अर्जेंटीना को टूर्नामेंट में बनाए रखना चाहता था। हसन ने तल्ख लहजे में कहा, हम मौजूदा चैंपियन से हर तरह से बेहतर खेले, लेकिन मैच के नतीजे पर बाहरी और अंदरूनी कारणों का असर पड़ा।

प्रोटेस्ट में वर्ल्ड कप देखने से किया इनकार

अपनी नाराजगी इतनी गहरी जताते हुए इजिप्ट के कोच ने ऐलान कर दिया कि अब वे इस वर्ल्ड कप का कोई भी मैच नहीं देखेंगे। उन्होंने कहा, मेरा पर्सनल प्रोटेस्ट यह है कि मैं अब घर वापस जाकर वर्ल्ड कप का कोई मैच नहीं देखूंगा। फुटबॉल में कभी-कभी तकनीकी बातों से ज्यादा बाहरी दबाव असर करते हैं और आज वही हुआ।

क्या था मैच का हाल?

मैच की बात करें तो 80वें मिनट तक मिस्र 2-0 से आगे था और जीत की दहलीज पर था। लेकिन तभी क्रिस्टियन रोमेरो ने 79वें मिनट में पहला गोल दागकर वापसी की शुरुआत की। इसके बाद मेसी का जादू चला और इंजरी टाइम में एन्ज़ो फ़र्नांडीज़ ने गोल कर अर्जेंटीना को ऐतिहासिक जीत दिला दी। इस हार से इजिप्ट का कैंप पूरी तरह से बौखलाया हुआ है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो: गांव में घुसी शेरनी ने किसान को दबोचा, खौफ के साये में ग्रामीण

Story 1

बांकीपुर उपचुनाव में घमासान: सुधाकर सिंह का प्रशांत किशोर पर हमला, बताया बीजेपी की बी-टीम

Story 1

अमरनाथ यात्रा पर एलजी मनोज सिन्हा सख्त: सुरक्षा और सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Story 1

फैक्ट चेक: कुपवाड़ा में 8 जवानों के शहीद होने का दावा फर्जी, सरकार ने बताया पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा

Story 1

ICC T20 रैंकिंग पर उठा विवाद: खराब फॉर्म के बावजूद ईशान किशन नंबर-1, फैंस ने आईसीसी को घेरा

Story 1

पिता के नक्शेकदम पर बेटा: दिग्गज एंड्रयू फ्लिंटॉफ के लाडले की इंग्लैंड की अंडर-19 टीम में एंट्री

Story 1

फीफा वर्ल्ड कप: हार के मुहाने पर था अर्जेंटीना, मेसी के जादुई 4 मिनट ने पलट दी बाजी

Story 1

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अमेरिका का ऑपरेशन हार्डबॉल : गोल्डी बराड़ पर 48 लाख का इनाम, 24 गुर्गे गिरफ्तार

Story 1

7 हजार करोड़ का मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट: पहली ही बारिश में कैसे ढह गई सुरक्षा की दीवार?

Story 1

इंडोनेशिया में भारत का शिव संकल्प: प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण में मदद करेगा भारत