बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव ने बिहार की राजनीति का पारा चढ़ा दिया है। चुनावी मैदान में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के उतरने से विपक्षी दलों में खलबली है। आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने उनके इस कदम को सियासी टांग अड़ाना करार दिया है।
हम पहले से लड़ रहे, प्रशांत किशोर का क्या काम? सुधाकर सिंह ने मंगलवार को खुलकर प्रशांत किशोर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बांकीपुर सीट पर आरजेडी अपनी मजबूत मौजूदगी पहले से दर्ज कराती आई है। 2025 के विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हम वहां मजबूती से दूसरे स्थान पर थे। सुधाकर सिंह के अनुसार, जब मुख्य मुकाबला बीजेपी के खिलाफ है, तो ऐसे में प्रशांत किशोर का मैदान में उतरना केवल वोट काटने की रणनीति है।
बीजेपी की बी-टीम हैं प्रशांत किशोर आरजेडी सांसद ने कड़े शब्दों में प्रशांत किशोर को बीजेपी की बी-टीम करार दिया। उन्होंने कहा, जिस पार्टी की पूरे बिहार में जमानत जब्त हो गई हो, वे लोग अब चुनाव बिगाड़ने आए हैं। अगर वाकई बीजेपी को हराना मकसद है, तो सबको मिलकर आरजेडी प्रत्याशी का समर्थन करना चाहिए। हम वहां 50 हजार वोट पा चुके हैं, अगर विपक्ष एकजुट हो जाए तो जीत निश्चित है।
बीजेपी ने भी साधे निशाने प्रशांत किशोर पर केवल आरजेडी ही नहीं, बल्कि बीजेपी ने भी तीखे हमले किए हैं। बीजेपी की प्रदेश महासचिव प्रीति शेखर ने कहा कि बिहार की जनता पहले ही प्रशांत किशोर की पार्टी को नकार चुकी है और इस बार भी उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने तंज कसते हुए कहा, पीके को राजनीति का चस्का लग गया है, जो उतरने का नाम नहीं ले रहा। बांकीपुर में वे फिर से वही प्रयोग करने आए हैं, जिसका परिणाम पहले भी जनता देख चुकी है।
बांकीपुर में सियासी जंग तेज बांकीपुर सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है। बीजेपी ने इस सीट से अभिषेक कुमार बंटी को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह सीट निवर्तमान विधायक नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशांत किशोर की मौजूदगी बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाती है या आरजेडी के गणित को बिगाड़ती है।
दिल्ली: राजद सांसद सुधाकर सिंह ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने पर कहा, आश्चर्य है। हम वहां पहले से लड़ते आए हैं, हम वहां सेकेंड पोल किए हैं। एक है कि बीच में टांग अड़ाने के लिए प्रशांत किशोर जैसे लोग चले आए। जिस पार्टी की पूरे… pic.twitter.com/V2GHGVAs0i
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 7, 2026
ट्रेन बाद में, समोसे पहले : लोको पायलट ने रेलवे ब्रिज पर ट्रेन रोककर की समोसे की खरीदारी!
लॉर्ड्स में रचा जाएगा इतिहास: पहली बार महिला टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगे भारत और इंग्लैंड
इंडोनेशिया और मोनाको: एक ही झंडे के रंग, पर दोनों की कहानी क्यों है अलग?
IND vs ENG: सीरीज बचाने के लिए नॉटिंघम में करो या मरो की जंग, जानें पिच का मिजाज और रिकॉर्ड्स
नमो एम्बुलेंस घोटाले का सच उजागर किया तो घर पहुंची IT रेड: पत्रकार ने BJP सांसद पर लगाए गंभीर आरोप
मानसून का धुआंधार दौर: 2 दिनों में पूरे राजस्थान को भिगोएगा झमाझम पानी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
खरीदार से बाजीगर तक: दुनिया के 80 देशों में अब धमक बढ़ा रहा भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट
पाकिस्तान की असलियत को न भूलें : अमेरिकी सीनेटर ने शहबाज सरकार को जमकर धोया
बर्थडे पर थाला का क्रिकेट प्रेम : ट्रेंट ब्रिज में धोनी की मौजूदगी ने बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
राष्ट्रपति प्राबोवो के साथ मेरी दोस्ती कॉपीराइट की सीमाओं से परे : इंडोनेशियाई संसद में गरजे पीएम मोदी