इंदौर-महू रेलखंड पर एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि डेमू (DEMU) ट्रेन का लोको पायलट अपनी पसंद के समोसे खरीदने के लिए ट्रेन को बीच रास्ते में ही रोक देता है।
ब्रिज पर रुकी ट्रेन, वायरल हुआ वीडियो वीडियो को इंदौर और महू के बीच स्थित राऊ के रंगवासा रेलवे ब्रिज का बताया जा रहा है। फुटेज में ट्रेन को पुल पर खड़ा देखा जा सकता है। दावों के अनुसार, लोको पायलट इसी दौरान ट्रेन से नीचे उतरता है, पास की दुकान से गरमा-गरम समोसे खरीदता है और फिर आराम से वापस आकर ट्रेन को आगे बढ़ाता है।
रोजाना का है समोसा स्टॉप ? स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई इकलौती घटना नहीं है। निवासियों का दावा है कि पायलट का यह समोसा ब्रेक रोजाना की दिनचर्या बन चुका है। लोगों का कहना है कि इस वजह से ट्रेन अक्सर 10 मिनट तक देरी से चलती है। इस लापरवाह रवैये ने यात्रियों की सुरक्षा और समयपालन पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
मोबाइल में कैद हुई घटना क्षेत्र के कुछ जागरूक लोगों ने इस पूरे वाकये को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। नेटिजन्स न केवल रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं, बल्कि संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।
रेलवे की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार फिलहाल रेलवे प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है और इसमें किए जा रहे दावों में कितनी सच्चाई है। हालांकि, घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे अब पूरे मामले की गहन जांच करने की तैयारी में है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह नियमों का घोर उल्लंघन माना जाएगा।
*ये तो गजब हुआ
— SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) July 7, 2026
इंदौर-महू के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन का लोको पायलट समोसे लेने उतर गया। ट्रेन रुकी रही। अब जांच शुरू pic.twitter.com/3m6Dh0IhvI
वैभव सूर्यवंशी के साथ नेट्स पर हादसा, छाती पर लगी तेज बाउंसर, फिर जो किया वो है असली डेयरडेविल वाला अंदाज
क्या मोबाइल ऐप से ATM बंद करना मुमकिन है? वायरल वीडियो का सच आया सामने
मौत की दौड़: केरल में पहाड़ी बनी काल, CCTV में कैद हुआ तबाही का खौफनाक मंजर
116 साल की उम्र, 3550 सीढ़ियां: तिरुमाला की चढ़ाई कर दादी बनीं मिसाल, CM नायडू भी हुए मुरीद
अपनी भारत यात्रा से पहले इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने कराया DNA टेस्ट, बोले- मेरे भीतर भारतीय अंश है
यूपी के स्कूली बच्चों के अभिभावकों के खाते में आएंगे 1200 रुपये, 8 जुलाई को होगा बड़ा ट्रांसफर
ब्रह्मोस से अस्त्र मिसाइल तक: भारत-इंडोनेशिया की नई रणनीतिक साझीदारी की पूरी लिस्ट
नॉटिंघम में इंग्लैंड का पावरप्ले : फिल साल्ट की तूफानी पारी से भारत को मिला 202 रनों का लक्ष्य
10 अफेयर भी हों तो नहीं छोड़ूंगी : गोविंदा पर सुनीता आहूजा का बेबाक बयान
हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस से होगा मोहभंग? RCB की एंट्री से मचा खलबली