अटूट हौसले की गूंज उम्र अक्सर लोगों को शारीरिक सीमाओं में बांध देती है, लेकिन कर्नाटक की 116 वर्षीय नवनीतम्मा ने इसे महज एक संख्या साबित कर दिया है। भगवान वेंकटेश्वर के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा ऐसी है कि उन्होंने तिरुमाला मंदिर तक जाने वाले कठिन अलीपिरी पैदल मार्ग को पार कर सबको हैरान कर दिया।
9 किलोमीटर का दुर्गम सफर तिरुमाला पहुंचने के लिए 9 किलोमीटर का रास्ता तय करना होता है, जिसमें 3,550 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। यह सफर अच्छे-खासे युवाओं की सांसें फुला देने के लिए काफी है, लेकिन नवनीतम्मा ने बिना थके, पूरी आस्था के साथ यह कठिन चुनौती पार की। उनकी इस दृढ़ इच्छाशक्ति को देखकर वहां मौजूद हर भक्त दंग रह गया।
CM नायडू ने की सराहना दादी की इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी इस जज्बे को सलाम किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 116 वर्षीय दादी का तिरुमाला तक पैदल सफर करना अद्भुत और प्रेरणादायक है। सच्ची भक्ति के आगे उम्र कोई बाधा नहीं है।
TTD ने दिया सम्मान नवनीतम्मा की भक्ति को देखते हुए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने भी दरियादिली दिखाई। चेयरमैन बी.आर. नायडू के निर्देश पर अधिकारियों ने तुरंत दादी और उनके परिवार के लिए स्पेशल VIP ब्रेक दर्शन की व्यवस्था की। उन्हें मंदिर परंपरा के अनुसार शॉल भेंट कर और विशेष प्रसादम देकर सम्मानित किया गया।
परिवार का मिला साथ इस चुनौतीपूर्ण सफर में नवनीतम्मा के परिवार ने एक ढाल की तरह उनका साथ दिया। सोशल मीडिया पर लोग दादी के साहस के साथ-साथ उनके परिवार की देखभाल और संस्कारों की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। यह कहानी साबित करती है कि अगर मन में ऊर्जा और संकल्प हो, तो इंसान किसी भी ऊंचे पहाड़ को फतह कर सकता है।
Age is truly just a number when it comes to pure devotion! Absolutely awestruck by this 116-year-old grandmother from Karnataka who trekked all the way up to Tirumala on foot to have the divine darshan of Lord Venkateswara Swamy. Wonderful to see her family supporting her… pic.twitter.com/Ke70jmKy4v
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) July 5, 2026
मेरे आने से पहले पुर्तगाल ने कुछ नहीं जीता था : वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद छलका रोनाल्डो का दर्द
पहली ही बारिश में डूबा दिल्ली-NCR: सड़कों पर दरिया, जाम में फंसे लोग और खुली दावों की पोल
राम मंदिर ट्रस्ट पर अशोक गहलोत का बड़ा हमला: बोले- भ्रष्टाचार के चलते इसे तुरंत भंग कर देना चाहिए
मालिकों ने की बदतमीजी, अपमान नहीं भुला सका : टिम डेविड ने MI विवाद पर तोड़ी चुप्पी, RCB के लिए कही बड़ी बात
राम मंदिर दान विवाद: चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी, बोले- SIT की अंतिम रिपोर्ट के बाद सच आएगा सामने
100 करोड़ का वर्ल्ड क्लास बनारस स्टेशन: पहली ही बारिश में पंखों से बहने लगा पानी, दावों की खुली पोल
वायनाड में कुदरत का तांडव: पहाड़ दरकने से मची तबाही, सैलाब में बह गए आशियाने
बुड्ढे रिटायर हों, अब युवा संभालें कमान : अन्ना हजारे पर अभिजीत दीपके का तीखा बयान
वायनाड में कुदरत का तांडव: टनल साइट पर भूस्खलन से 3 की मौत, मलबे में दबे कई लोग
शुक्र है आपके कार्यक्रमों पर कॉपीराइट नहीं है : PM मोदी की तारीफ में क्या बोल गए इंडोनेशियाई राष्ट्रपति?