ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल और चहेते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए माही ने किसी आलीशान पार्टी के बजाय क्रिकेट के मैदान को चुना। वे भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले का आनंद लेने के लिए ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम पहुंचे।
कैमरे में कैद हुई माही की झलक जैसे ही टीवी कैमरों ने स्टैंड्स में बैठे धोनी को स्पॉट किया, पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो आग की तरह फैल रहे हैं। फैंस के लिए थाला को मैदान पर देखना उनके जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा बन गया है।
सीरीज में वापसी की चुनौती धोनी की मौजूदगी टीम इंडिया के लिए भी प्रेरणा का काम कर सकती है। पांच मैचों की इस सीरीज में भारत के लिए आज का मुकाबला करो या मरो की स्थिति है। एक मैच हारने और एक मैच बारिश में धुलने के बाद, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया है।
श्रेयस अय्यर की पहली जीत की तलाश श्रेयस अय्यर जब से कप्तान बने हैं, उन्हें अपनी पहली जीत का इंतजार है। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ दो हार और इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मुकाबले में मिली शिकस्त के बाद, आज का मैच भारत के लिए सीरीज में बने रहने का आखिरी मौका है। धोनी का साथ मिलने से युवा टीम इंडिया का मनोबल निश्चित रूप से बढ़ा होगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
🚨BIRTHDAY BOY MS DHONI IN THE HOUSE 🚨
— Jeet (@JeetN25) July 7, 2026
MS DHONI AT THE TRENT BRIDGE STADIUM FOR INDIA VS ENGLAND. 😍❤️ pic.twitter.com/CqDC6UjXgZ
भारत-इंडोनेशिया की नई गोल्डन पार्टनरशिप : ब्रह्मोस से लेकर UPI तक, 14 समझौतों से बदली तस्वीर
खरीदार से बाजीगर तक: दुनिया के 80 देशों में अब धमक बढ़ा रहा भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट
अलविदा शापूर जादरान: 2015 वर्ल्ड कप के हीरो और अफगान क्रिकेट के स्तंभ का 38 की उम्र में निधन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: चंपत राय का खुला पत्र, बोले- SIT की रिपोर्ट के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई
बांकीपुर जीतने के लिए पीके का 24 घंटे वाला चक्रव्यूह : क्या ढह जाएगा पारंपरिक राजनीति का किला?
राम मंदिर ट्रस्ट पर शंकराचार्य का बड़ा हमला: कहा- अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष बस नाम के, असली शक्तियां दूसरों के हाथ में
मौत के मुंह से लौटा किसान: 30 मिनट तक शेरनी के पंजों में दबा रहा, फिर हुआ चमत्कार
न्यूजीलैंड दौरे से पहले इंडिया ए की बड़ी तैयारी, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है बड़ा मौका!
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के प्रत्याशी पर प्रशांत किशोर की पार्टी का हमला, पूछा- कौन हैं ये अभिषेक?
मौत की दौड़: केरल में पहाड़ी बनी काल, CCTV में कैद हुआ तबाही का खौफनाक मंजर