जकार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इंडोनेशिया यात्रा के दौरान आज संसद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करते हुए द्विपक्षीय मैत्री के नए अध्याय पर जोर दिया।
दोस्ती पर कोई कॉपीराइट नहीं राष्ट्रपति प्राबोवो के साथ अपनी गर्मजोशी भरी मुलाकात का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज सुबह राष्ट्रपति प्राबोवो ने कॉपीराइट के बारे में बात की थी। मैं कहना चाहता हूं कि प्यार, स्नेह और आपसी सम्मान की भावनाओं पर कोई कॉपीराइट नहीं हो सकता। राष्ट्रपति प्राबोवो के साथ मेरी दोस्ती कॉपीराइट की सभी सीमाओं से परे है।
विकास पर जोर, विस्तारवाद को न पीएम मोदी ने भारत की विदेश नीति को स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत हमेशा ही विस्तारवाद के बजाय विकास की नीति का समर्थक रहा है। उन्होंने कहा, हम सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलते हैं। हमारा उद्देश्य सभी की भागीदारी के साथ साझा विकास सुनिश्चित करना है।
समुद्र: दूरियां नहीं, पुल का प्रतीक संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भौगोलिक दूरी के बावजूद दोनों देशों के बीच आत्मिक जुड़ाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया को जोड़ने वाला समुद्र हमारे लिए बाधा नहीं, बल्कि एक सेतु है। यह समुद्र हमारी साझा विरासत और भविष्य का केंद्र है।
साझा इतिहास और स्वतंत्रता का संघर्ष भारत और इंडोनेशिया के स्वतंत्रता संग्राम के समानता पर प्रकाश डालते हुए पीएम ने कहा कि दोनों देश लगभग एक ही समय में आजाद हुए—इंडोनेशिया 1945 में और भारत 1947 में। उन्होंने उस कठिन दौर को याद किया जब बीजू पटनायक ने इंडोनेशियाई नेताओं को सुरक्षित भारत लाकर दोनों देशों के बीच संबंधों की नींव मजबूत की थी।
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर जताई कृतज्ञता कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने पर गर्व और विनम्रता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का है जो इंडोनेशियाई लोगों के प्रति स्नेह और सम्मान का भाव रखते हैं।
*#WATCH | Jakarta, Indonesia | Prime Minister Narendra Modi says, India is a nation that pursues a policy of development rather than expansionism. We advocate for Sabka Saath, Sabka Vikas , development for all, with the participation of all. Today, I stand before all of you… pic.twitter.com/CJA3LreHFL
— ANI (@ANI) July 7, 2026
जकार्ता में भव्य स्वागत: पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो के बीच होगी अहम रणनीतिक चर्चा
दिल्ली का हरित संकल्प : 70 लाख पौधों के महा-अभियान से बदलेगी राजधानी की सूरत
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में जोरदार धमाके, होटल के बाहर मची अफरा-तफरी
अधूरे सपने संग मैदान से बाहर CR7: वर्ल्ड कप ट्रॉफी का ख्वाब रह गया अधूरा
मोदी की योजनाओं के मुरीद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, भरी महफिल में बोले- मैं आपको कॉपी करता हूं
टीम इंडिया का नई पीढ़ी पर दांव: वैभव सूर्यवंशी समेत 6 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, अब इन 3 की बारी
इंडोनेशिया ने PM मोदी को दिया अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और व्यापार के नए युग का आगाज
फीफा वर्ल्ड कप: रोनाल्डो के लिए स्टैंड्स में एकजुट हुए धोनी और कोहली, भावुक विदाई ने नम की दुनिया की आंखें
पहाड़ों पर ट्रेकिंग के दौरान पति ने पत्नी के साथ किया ऐसा काम, वीडियो देख लोग बोले- 2 स्टेप वेरिफिकेशन
10 अफेयर भी हों तो नहीं छोड़ूंगी : गोविंदा पर सुनीता आहूजा का बेबाक बयान