अफगानिस्तान क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज शापूर जादरान के निधन से पूरा खेल जगत गमगीन है। उनके असामयिक निधन के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने बड़ा सम्मान देते हुए शपेगीजा क्रिकेट लीग के आगामी दो दिनों के मैचों को स्थगित कर दिया है। यह फैसला खिलाड़ियों और प्रशंसकों को अपने इस हीरो को अंतिम विदाई देने का मौका देने के लिए लिया गया है।
दिल्ली से काबुल पहुंची अंतिम यात्रा शापूर जादरान का निधन नई दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ, जहाँ वे पिछले काफी समय से भर्ती थे। उनके भाई ने दिल्ली से एक मार्मिक पोस्ट साझा की, जिसमें वे शापूर के पार्थिव शरीर को लेकर काबुल के लिए रवाना होते दिखे। आज बुधवार शाम 4:00 बजे उनका पार्थिव शरीर काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा।
कहां और कैसे होगा अंतिम संस्कार? अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, पार्थिव शरीर को सबसे पहले उनके पैतृक निवास, बगरामी जिले के सद्र-ए-आज़म टाउनशिप ले जाया जाएगा। गुरुवार सुबह 10:00 बजे काबुल की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में उनकी जनाजे की नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद उन्हें काबुल की मरंजन हिल में पूरे सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे थे जादरान शापूर जादरान हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) नामक एक अत्यंत दुर्लभ बीमारी से लड़ रहे थे। जनवरी से उनका इलाज चल रहा था। एक समय उनकी सेहत में सुधार के संकेत मिले थे, लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ती गई और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।
अफगान क्रिकेट के शुरुआती दौर के स्तंभ शापूर जादरान को अफगानिस्तान क्रिकेट के उन शुरुआती स्तंभों में गिना जाता है, जिन्होंने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन पर दुनिया भर के क्रिकेटरों और फैंस ने गहरा दुख प्रकट किया है। बोर्ड ने उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की प्रार्थना की है।
Funeral and Burial Arrangements for the Late Shapoor Zadran
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) July 8, 2026
The mortal remains of the late Shapoor Zadran will arrive at Kabul International Airport today, Wednesday, at 4:00 PM and will then be taken to his family residence in Sadr-e-Azam Township in Bagrami District.
The… pic.twitter.com/ES2p5SX2Yq
क्या IPL की सपाट पिचों ने बिगाड़ दी टीम इंडिया की लय? जोफ्रा आर्चर के तंज से मचा बवाल
ट्रेन के डिब्बे में सुहागरात जैसी सजावट: वायरल वीडियो पर मचा बवाल, रेलवे ने दिया ये जवाब
शादी के मंच पर हुआ सिनेमाई ड्रामा : दूल्हे के सामने प्रेमी ने भरी दुल्हन की मांग, फिर जो हुआ उसे देख कांप जाएंगे आप
जलभराव ने बिगाड़ा शादी का मजा, तो दूल्हे ने गोद में उठाई दुल्हन—देखें वायरल वीडियो
सौरव गांगुली के जन्मदिन पर दादा का धमाका: राजकुमार राव ने रीक्रिएट किया ऐतिहासिक लॉर्ड्स वाला पल
7000mAh बैटरी और 50MP Sony पावर: Moto G77 Power हुआ लॉन्च, जानें क्या है खास
गुरुग्राम: मानसून की पहली बारिश में ही धंसा दिल्ली-जयपुर हाईवे, 8 किमी लंबा जाम
राम मंदिर निर्माण और पत्थरों का रहस्य: अशोक गहलोत ने खोल दी बड़ी फाइल
मानसून का तांडव: दिल्ली में एंट्री, 15 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
इंडोनेशिया में भारत का शिव संकल्प: प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण में मदद करेगा भारत