देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भीषण गर्मी के बाद आई मूसलाधार बारिश ने राहत के साथ-साथ बड़ी मुसीबतें भी खड़ी कर दी हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई और केरल तक, भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अगले 10 घंटों के भीतर 15 राज्यों में स्थिति गंभीर रहने की आशंका है।
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का दौर दिल्ली-NCR में बुधवार सुबह से शुरू हुई जोरदार बारिश ने भीषण गर्मी से तो राहत दी है, लेकिन सड़कों पर जलभराव से ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है। मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की चेतावनी दी है। आज दिल्ली और यूपी के मथुरा, झांसी, अयोध्या व प्रयागराज में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने की संभावना है।
मुंबई और गुजरात में ‘ऑरेंज अलर्ट’ मुंबई की सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया है। वडाला जैसे इलाकों में गाड़ियां पानी में फंसी नजर आईं। वहीं, गुजरात के नवसारी में यात्रियों से भरी एक बस जलभराव के बीच फंस गई, जिसे निकालने के लिए राहत कार्य जारी है। सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ों पर लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड का खतरा पहाड़ी राज्यों, खासकर उत्तराखंड में 10 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है। भूस्खलन और अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के खतरों को देखते हुए चारधाम यात्रियों को बेहद सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
केरल में भारी तबाही दक्षिण भारत में मानसून का कहर सबसे अधिक केरल के वायनाड में देखने को मिला। यहाँ भारी बारिश के बीच टनल प्रोजेक्ट साइट पर अचानक लैंडस्लाइड होने से 3 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग अभी भी लापता हैं। पिछले 24 घंटों में यहाँ 265 मिमी बारिश दर्ज की गई है। NDRF और राहत टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।
इन राज्यों में भी सतर्कता की जरूरत
प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि जरूरत न होने पर घर से बाहर न निकलें और नदी-नालों के पास जाने से बचें। पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से परहेज करें।
*#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
वीडियो अंधेरी सबवे इलाके से हैं। pic.twitter.com/nWgS149aeO
फैक्ट चेक: क्या मुंबई में आज स्कूल बंद हैं? सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज का सच आया सामने
सरदार सरोवर परियोजना: मध्य प्रदेश को मुआवजा मिलना था, पर उल्टा गुजरात को चुकाने होंगे 550 करोड़
बारुईपुर रेप-मर्डर केस: एनकाउंटर में मारे गए बेटे पर मां का चौंकाने वाला बयान, कहा- मुझे उसका शव नहीं चाहिए
बर्थडे पर थाला का क्रिकेट प्रेम : ट्रेंट ब्रिज में धोनी की मौजूदगी ने बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
मौत के मुंह से लौटा किसान: 30 मिनट तक शेरनी के पंजों में दबा रहा, फिर हुआ चमत्कार
गद्दार... कितने में बिकीं? : बरुईपुर में सयानी घोष का हुआ तीखा विरोध
3 साल के बच्चों के लिए मौत की दुआ: ट्रोलर्स की ओछी हरकत पर छलका सिंगर चिन्मयी का दर्द
बेटे को गलती की सजा मिली, शव नहीं लूंगी : बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी के एनकाउंटर पर मां का सख्त रुख
सौरव गांगुली के जन्मदिन पर दादा का धमाका: राजकुमार राव ने रीक्रिएट किया ऐतिहासिक लॉर्ड्स वाला पल
FBI का ऑपरेशन हार्ड बॉल : लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अमेरिका में बड़ी कार्रवाई, गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर का इनाम