वाशिंगटन: अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने अब तक का सबसे बड़ा शिकंजा कसा है। 7 जुलाई को शुरू हुए ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने बिश्नोई गैंग के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी की है।
20 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और ड्रग्स बरामद FBI ने कैलिफोर्निया समेत अमेरिका के कई शहरों में एक साथ दबिश दी। इस बड़े ऑपरेशन के दौरान कम से कम 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, प्रतिबंधित सामान और घातक हथियार बरामद किए गए हैं। यह ऑपरेशन केवल अमेरिका तक सीमित नहीं है, बल्कि कनाडा और यूरोप में भी 50 से अधिक ठिकानों पर इसे अंजाम दिया गया।
गोल्डी बराड़ पर FBI की नजर FBI ने इस ऑपरेशन के मुख्य निशाने पर कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को रखा है। एजेंसी ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सटीक सूचना देने के लिए 50,000 डॉलर (करीब 43 लाख रुपये) के इनाम की घोषणा की है। उसे लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप का उत्तर अमेरिका का कथित सरगना माना जाता है।
विदेशों से चल रहा भारत में अपराध का साम्राज्य जांच में सामने आया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई वांछित अपराधी अमेरिका, कनाडा और यूरोप में छिपकर भारत में अपना आपराधिक साम्राज्य चला रहे हैं। इन पर हत्या, जबरन वसूली, अपहरण, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के गंभीर आरोप हैं। विशेष रूप से राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों को निशाना बनाने की साजिशें अक्सर इन देशों से रची जाती हैं।
हिंसा का ग्लोबल नेटवर्क गोल्डी बराड़ के ठिकाने कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो और फ्रेस्नो से जुड़े बताए जा रहे हैं। FBI का मानना है कि बराड़ का नेटवर्क मेक्सिको और कनाडा तक फैला हुआ है। इससे पहले, लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई भी अमेरिका में रहकर ही भारत में बड़ी वारदातों (जैसे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और सलमान खान के घर फायरिंग) को अंजाम देने का आरोपी रहा है।
भारत में भी बढ़ीं मुश्किलें अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर FBI की कार्रवाई के साथ-साथ भारत में भी लॉरेंस बिश्नोई की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। हाल ही में भारत की एक अदालत ने बिश्नोई सहित 19 आरोपियों के खिलाफ सख्त मकोका (MCOCA) कानून के तहत आरोप तय कर दिए हैं। ऑपरेशन हार्ड बॉल का जारी रहना यह स्पष्ट करता है कि अब वैश्विक एजेंसियां भी इन गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही हैं।
The #FBI is offering a reward of up to $50,000 for information leading to the arrest of Satinderjeet Singh, #wanted for his alleged involvement in the Lawrence Bishnoi Organized Crime Group which is allegedly engaged in a variety of violent acts in Southern California, and across… pic.twitter.com/BdCxmELUKv
— FBI Most Wanted (@FBIMostWanted) July 7, 2026
नॉटिंघम में इंग्लैंड का पावरप्ले : फिल साल्ट की तूफानी पारी से भारत को मिला 202 रनों का लक्ष्य
IND vs ENG 3rd T20I: टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव
इंडोनेशिया में भारत की सांस्कृतिक कूटनीति: अब प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण में जुटे पीएम मोदी
अमेरिका और ईरान में छिड़ी जंग: होर्मुज जलडमरूमध्य में बमबारी, तेल रियायतें भी रद्द
फीफा वर्ल्ड कप 2026: मेस्सी का चमत्कार , हार की दहलीज से अर्जेंटीना की क्वार्टर फाइनल में धाकड़ एंट्री
गद्दार... कितने में बिकीं? : बरुईपुर में सयानी घोष का हुआ तीखा विरोध
चीन में बाढ़ का कहर: फार्म से बह निकले 900 जहरीले सांप, लोगों में दहशत
अखिलेश के मानहानि नोटिस पर निशिकांत का तीखा प्रहार: विक्स की गोली लीजिए और कानून पढ़िए
इंडोनेशिया में भारत की सांस्कृतिक थाती: पीएम मोदी ने किए 1100 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर के दर्शन
वैभव सूर्यवंशी का ताबड़तोड़ फॉर्म इंग्लैंड में क्यों हुआ फेल? क्या तकनीक बनी बाधा?