बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेस-वे पर रोड रेज की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। हाईवे पर सरेआम एक परिवार को घेरकर की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पति को बचाने के लिए बदमाशों के सामने गिड़गिड़ाती हुई नजर आ रही है।
क्या है मामला? रविवार रात करीब 10:30 बजे कर्नाटक के मंड्या जिले के मड्डूर के पास सागर कुमार अपने परिवार के साथ कार से जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी, बच्चे और एक बुजुर्ग महिला भी सवार थी। ट्रैफिक के बीच एक मामूली टक्कर के बाद पीछे से आई एक गाड़ी सवार लोगों ने सागर की कार को रोक लिया।
महिला की मिन्नतें, बदमाशी का शोर वीडियो में दिख रहा है कि करीब नौ हमलावरों ने कार को घेर लिया। हमलावरों ने कार का दरवाजा खोलकर ड्राइवर सागर को बाहर खींचा और पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी पत्नी सब कुछ दांव पर लगाकर उन्हें बचाने की कोशिश करती रही। पत्नी ने हाथ जोड़कर कहा, मेरे गहने ले लो, जो चाहिए वो ले लो, लेकिन मेरे पति को छोड़ दो। बदमाशों ने न केवल पति को पीटा, बल्कि महिला और उनके 10 महीने के बच्चे के साथ भी धक्का-मुक्की की।
डैशकैम ने खोला राज यह पूरी वारदात पीछे चल रही एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन और पुलिस पर दबाव बढ़ गया। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। पीड़ित सागर का कहना है कि वे आज भी इस घटना के सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं।
सुरक्षा पर उठे सवाल सागर ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, हाईवे के कई हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, जिसका फायदा उठाकर अपराधी बच निकलते हैं। मेरा परिवार सिर्फ इसलिए बच पाया क्योंकि पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। सोचिए, ऐसे कितने मामले होते होंगे जिनके सबूत नहीं मिलते?
असुरक्षित होते हाईवे यह पहली बार नहीं है जब हाईवे पर रोड रेज की ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है। कुछ दिनों पहले गुरुग्राम से भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां स्कॉर्पियो सवार कुछ छात्रों ने एक गाड़ी पर हमला कर दिया था। एक्सप्रेस-वे पर बढ़ती इस तरह की गुंडागर्दी आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है।
बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर कार में सवार एक परिवार पर सरेआम कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिसका खौफनाक वीडियो भी सामने आया है. बदमाशों ने कार का दरवाजा खोलकर ड्राइवर को बेरहमी से पीटा. देखिए डैशकैम में कैद हुई इस वारदात का वीडियो#ViralVideo #Bengaluru pic.twitter.com/wZ8BRXcFec
— NDTV India (@ndtvindia) July 7, 2026
तबाही की पहली गवाही: ईरान ने जारी किया खामेनेई के ध्वस्त हुए परिसर का वीडियो
ईरान में तबाही का नक्शा: अमेरिकी मिसाइलों से दहल उठा तेहरान, जानिए वो 10 जगहें जहां बरसीं मौत
नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर: जान जोखिम में डालकर इन्हें लूट रहे लोग, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली-NCR समेत पूरे भारत में मॉनसून का महा-एक्शन : एक हफ्ते तक झमाझम बारिश का अलर्ट
प्रभास की फिल्म फौजी के सेट पर बड़ा हादसा: अभिनेता राजेश शर्मा अस्पताल में भर्ती, जांच की मांग
गाजियाबाद में 164 मिमी रिकॉर्ड तोड़ बारिश: आखिर कैसे मापी जाती है ये बूंदें और क्या है इसका मतलब?
ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी का जलवा: बोले, हम दूध में घुली चीनी की तरह हैं, जहां जाते हैं मिठास घोल देते हैं
मेलबर्न में गरजे पीएम मोदी: ऑपरेशन सिंदूर की गूंज से थर्राया दुश्मन, 6G की तैयारी में जुटा भारत
कश्मीर से कन्याकुमारी तक मॉनसून का तांडव: दिल्ली-NCR में आफत, भारी जलजमाव और जाम से बेहाल जनता
बेंगलुरु के रेजिडेंशियल स्कूल में छात्र की संदिग्ध मौत: पीटी टीचर पर स्टील रॉड से पीटने का आरोप