प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक प्रवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की बढ़ती सैन्य ताकत, तकनीकी प्रगति और वैश्विक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख को दोहराते हुए कहा कि आज भारत के रक्षा और फार्मा सेक्टर की विश्वसनीयता दुनिया देख रही है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, धमाके दुश्मनों के ठिकानों पर हो रहे थे, लेकिन उनकी गूंज पूरी दुनिया सुन रही थी। पीएम ने प्रवासियों से पूछा कि क्या इस करारे प्रहार पर उन्हें गर्व है, जिसके जवाब में पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
तकनीकी क्षेत्र में भारत की छलांग पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2020 में शुरू हुई 5G सेवा आज देश के 99% हिस्से तक पहुंच चुकी है। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5G मार्केट है। उन्होंने घोषणा की कि भारत अब 6G टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रहा है, क्योंकि देश का मंत्र अब ग्रो मोर है।
मेलबर्न में दोनों देशों के रिश्तों को पीएम मोदी ने क्रिकेट के अंदाज में परिभाषित किया। उन्होंने कहा, हमारे रिश्तों में एजेंडे पर वनडे जैसा फोकस है, फैसले T20 की रफ्तार से लिए जाते हैं और साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबी और मजबूत है। उन्होंने बताया कि दोनों देश अब एआई, सेमीकंडक्टर और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।
पीएम मोदी ने भारत के बदलते सेवाभाव का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत किसी की मदद करते समय पासपोर्ट का रंग नहीं देखता। वेनेजुएला में भूकंप हो या कोरोना काल में वैक्सीन की आपूर्ति, भारत ने हमेशा बिना भेदभाव के वैश्विक सहायता की है। उन्होंने कहा कि भारत अब केवल एक उपभोक्ता नहीं, बल्कि वैश्विक निर्माण और तकनीक का बड़ा केंद्र बन चुका है।
द्विपक्षीय वार्ता के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया अब भारत को यूरेनियम निर्यात करने वाला पांचवां देश बन गया है, जो भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसके साथ ही, भारत के महत्वकांक्षी गगनयान मिशन की ट्रैकिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया के कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस टर्मिनल्स स्थापित करने पर भी सहमति बनी है।
#WATCH | Melbourne, Australia: Addressing the Indian community event, PM Narendra Modi says, Thousands of Indian students are studying in Australia, and now Australian universities are opening campuses in India. Deakin and Wollongong universities have already opened campuses.… pic.twitter.com/Mk7Qzb20OZ
— ANI (@ANI) July 9, 2026
ऑस्ट्रेलिया के मंच पर पीएम मोदी का दम: अनिश्चितता के दौर में भारत-ऑस्ट्रेलिया भरोसेमंद साझेदार
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को हाइवा ने रौंदा: सन्हौला में कोहराम, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश
लंबाई बढ़ाने के लिए मासूम को दरवाजे से लटकाया, माता-पिता की क्रूरता का वीडियो वायरल
जमुई में जमीन के लिए खूनी खेल: चाचा के बेटों ने लाठी-डंडों से दंपती समेत तीन को पीटा
नीले समुद्र के बीच गुलाबी चमत्कार : ऑस्ट्रेलिया की रहस्यमयी लेक हिलियर का क्या है सच?
सड़क पर थमा यातायात, बस ड्राइवर ने बीच रास्ते गोल का जश्न मनाकर जीता सबका दिल
EPFO की मेंटेनेंस से करोड़ों का दम फूला: न पैसा निकल रहा, न खुल रही पासबुक
ये सच में साइको है... : Lock Upp 2 में आकांक्षा-श्रेया की गंदी लड़ाई, सोशल मीडिया पर छिड़ा महासंग्राम
स्पैम कॉल्स पर ट्राई बनाम ट्रूकॉलर: क्या आम जनता के फोन पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
चलती ट्रेन के सामने आई महिला, फिर किया ऐसा ड्रामा कि देख लोग रह गए दंग!