राम मंदिर चढ़ावे की चोरी के मामले से शुरू हुई जुबानी जंग अब एक बड़ी कानूनी लड़ाई में बदल गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच टिन्नू-टीपू टिप्पणी को लेकर तनातनी चरम पर है।
क्या है पूरा विवाद? विवाद की शुरुआत तब हुई जब निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। इसमें दावा किया गया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव की अखिलेश यादव से नियमित फोन पर बातचीत होती थी। दुबे ने इस पर तंज कसते हुए लिखा, टिन्नू टीपू से ही तो बात कर रहा था? इस टिप्पणी ने सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया।
अखिलेश की चेतावनी और नोटिस अखिलेश यादव ने इस बयान पर कड़ा रुख अपनाते हुए निशिकांत दुबे को 10 मिनट में पोस्ट हटाने और सार्वजनिक माफी मांगने की चेतावनी दी थी। ऐसा न होने पर सपा नेताओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और भाजपा सांसद को कानूनी मानहानि का नोटिस भेज दिया।
निशिकांत दुबे का पलटवार नोटिस मिलने के बाद निशिकांत दुबे बिल्कुल भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए अखिलेश यादव पर ही मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगा दिया है। उन्होंने अपने कानूनी जवाब में तीन तीखे सवाल खड़े किए हैं:
बढ़ती जा रही है सियासी तल्खी फिलहाल, यह मामला केवल शब्दों की बाजीगरी तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि अब पुलिस थानों और अदालती नोटिसों में उलझ गया है। दोनों पक्षों की ओर से आक्रामक रुख अख्तियार करने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि यह कानूनी लड़ाई क्या मोड़ लेती है।
मैंने अखिलेश यादव जी को फुसलाने वाले वकील का क़ानूनी जवाब कल ही भेज दिया,@yadavakhilesh जी पाल जी का क्या मानहानि हुआ यह हमने पूछा? दूसरा आपका नाम किस सरकारी दस्तावेज में टीपू है ? तीसरा आप और आपकी पार्टी के लोग अकारण मुझे मानसिक प्रताड़ित कर रहे हैं उसका पूरा क़ानूनी खर्च आपके… pic.twitter.com/kCNt6uVSRE
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 8, 2026
फीफा वर्ल्ड कप 2026: एक तरफ मेसी का जादुई पलटवार, तो दूसरी तरफ स्विट्जरलैंड का 70 साल पुराना सूखा खत्म
बारिश बनी आफत: गुरुग्राम में धंसी NH-48 की सड़क, लगा 8 किमी लंबा जाम
मार डालो या जो चाहो करो : रेप-मर्डर के आरोपी बेटे का शव लेने से मां ने किया इनकार
प्रधानमंत्री मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा: रणनीतिक साझेदारी और भविष्य की नई राह
सूरत में 85 साल का रिकॉर्ड टूटा: 36 घंटे में 18 इंच बारिश, देशभर में कुदरत का कहर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: टूर्नामेंट फिक्स है, कप अर्जेंटीना को दिया जा रहा है , मिस्र के खिलाड़ी ने लगाए गंभीर आरोप
मानसून की विकराल रफ्तार: MP से लेकर मुंबई तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार ओपनर बाहर!
मेरा फोन क्यों नहीं उठाया? शिवसेना पार्षद ने दो डॉक्टरों को पीटा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
अमेरिका-ईरान में सीधी जंग: 80 ठिकानों पर अमेरिकी बमबारी के बाद ईरान का 85 ठिकानों पर मिसाइल प्रहार