क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर 10 से 13 जुलाई के बीच इतिहास रचा जाना है। 142 साल में पहली बार यह ऐतिहासिक मैदान महिला टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। लेकिन, इस ऐतिहासिक मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।
प्रतीका रावल हुई बाहर भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनर प्रतीका रावल लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर हो गई हैं। पिछले हफ्ते टॉनटन में इंडिया-ए और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच के दौरान प्रतीका के घुटने में चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें टांके लगाने पड़े। टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस खबर की पुष्टि की।
प्रिया पूनिया को मिली टीम में जगह प्रतीका की जगह अनुभवी बल्लेबाज प्रिया पूनिया को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। प्रिया हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर इंडिया-ए टीम का हिस्सा थीं। वहां की परिस्थितियों और पिच का उन्हें अच्छा अनुभव है, जो टीम इंडिया के लिए मददगार साबित हो सकता है।
कैसा रहा है प्रतीका रावल का करियर? 25 वर्षीय प्रतीका रावल ने अब तक भारत के लिए 1 टेस्ट और 27 वनडे मैच खेले हैं। वनडे में उनका औसत 47.56 का है। वहीं, अपने इकलौते टेस्ट मैच में भी उन्होंने 81 रनों की शानदार पारी खेली थी। उनकी अनुपस्थिति टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के लिए एक बड़ी चुनौती है।
भारत का पलड़ा भारी आंकड़ों की बात करें तो भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 14 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 3 और इंग्लैंड ने केवल 1 मैच जीता है। 10 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। 2023 में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 347 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम अब 2014 के बाद इंग्लिश सरजमीं पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करने की कोशिश में है।
दोनों टीमों का स्क्वॉड:
भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रिया पूनिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, हरलीन देओल, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, सायली सातघरे और स्नेह राणा।
इंग्लैंड टीम: नेट सिवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माया बाउचर, एलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, ग्रेस पॉट्स, एली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स और इस्सी वोंग।
Pratika Rawal has been ruled out of India s Test against England Lord s after sustaining a cut knee that required stitches during India A s match against England in Taunton last week.
— Cricinfo (@cricinfo) July 8, 2026
Priya Punia has been added to the squad as her replacement pic.twitter.com/07je5sNhC7
बारिश में बेटी को साथ लेकर काम कर रही महिला डिलीवरी पार्टनर को मिला अनोखा सरप्राइज, कस्टमर की दरियादिली देख नम हो गईं आंखें
तलाक की खबरों के बीच रवि मोहन का बड़ा यू-टर्न, बोले- फैंस को धोखा नहीं दूंगा
नोवाक जोकोविच का महा-संग्राम : 5 घंटे 15 मिनट की ऐतिहासिक जीत से रचा नया इतिहास
बारुईपुर एनकाउंटर: आरोपी की मौत पर मचा सियासी घमासान, कीर्ति आजाद ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप
जॉन विक , रॉकेट और रोलेक्स : अमेरिकी चार्जशीट में खुला बिश्नोई समेत 3 बड़े गैंग का काला चिट्ठा
100% Vegetarian के दावों की सच्चाई क्या? FSSAI ने इन बड़ी कंपनियों को घेरा
अब सड़कों की मरम्मत होगी आसान: PWD Sewa App से घर बैठे करें शिकायत, ऐसे करें इस्तेमाल
देश भर में मानसून का तांडव: 8 से 14 जुलाई तक मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
लखनऊ में पूर्व ARTO के घर मिला कुबेर का खजाना : 13 किलो सोना और करोड़ों की नकदी देख अफसरों के उड़े होश
बारुईपुर रेप-मर्डर केस: एनकाउंटर में ढेर हुआ मुख्य आरोपी, पुलिस पर हमला कर भागने की थी साजिश