जकार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया प्रवास के दौरान अपने संबोधन में एक अनोखी शैली अपनाई। बॉलीवुड के मशहूर गाने कुछ कुछ होता है का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया की साझेदारी सिर्फ कुछ तक सीमित नहीं है, यह तो बहुत कुछ करने की क्षमता रखती है।
सर्वोच्च सम्मान: 140 करोड़ भारतीयों का गौरव प्रधानमंत्री को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों और यहां रह रहे प्रवासी भाई-बहनों का है। यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच अटूट दोस्ती का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो को भारत का सच्चा मित्र बताते हुए इंडोनेशियाई जनता के स्नेह का आभार जताया।
हमारा DNA साझा है राष्ट्रपति प्राबोवो के उस बयान पर पीएम मोदी ने खास प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने खुद में भारतीय DNA होने की बात कही थी। मोदी ने कहा, आपका यह वाक्य करोड़ों भारतीयों के दिलों को छू गया। यह DNA किसी प्रयोगशाला का नहीं, बल्कि हमारी साझा संस्कृति, भरोसे और सदियों पुरानी विरासत से बुना गया है।
पड़ोसी धर्म: महज 150 किमी की दूरी प्रधानमंत्री ने भौगोलिक समीपता पर जोर देते हुए कहा कि भारत के ग्रेट निकोबार और इंडोनेशिया के आचेह प्रांत के बीच मात्र 150 किलोमीटर की दूरी है। उन्होंने कहा कि हम केवल वैचारिक रूप से ही नहीं, बल्कि भौगोलिक रूप से भी एक-दूसरे के बेहद करीब हैं।
भारत की तरक्की: एफिल टावर से तुलना अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत में हुए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का जिक्र किया। हाल ही में उद्घाटन हुई एक रिफाइनरी का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि इसमें इतना स्टील लगा है कि उससे 40 एफिल टावर या 5 बुर्ज खलीफा खड़े किए जा सकते हैं। उन्होंने गर्व से कहा कि भारत आज दुनिया की टॉप 4 रिफाइनिंग क्षमताओं वाले देशों में शामिल है।
कॉफी से भी सस्ता जीवन बीमा जनता को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत में सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मात्र 1.50 रुपये रोजाना—यानी एक कप कॉफी से भी कम कीमत पर—नागरिकों को लाइफ इंश्योरेंस मिल रहा है। वहीं, 20 रुपये सालाना प्रीमियम पर एक्सीडेंटल कवर देने वाली योजना से आज 60 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं।
#WATCH | Indonesia: At a community event in Jakarta, Prime Minister Narendra Modi says, I noticed that the Bollywood song Kuch Kuch Hota Hai is very popular here. Today, I told President Prabowo that when India and Indonesia move forward together, it goes far beyond just kuch… pic.twitter.com/SUQ2HjH4bT
— ANI (@ANI) July 7, 2026
बांकीपुर में BJP का बंटी दांव: क्या प्रशांत किशोर को चुनौती दे पाएंगे नितिन नवीन के करीबी?
अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर का दी एंड, ट्रंप बोले- वे बीमार हैं, कोई डील नहीं होगी
फीफा वर्ल्ड कप: क्या मेसी की टीम को मिला वीआईपी ट्रीटमेंट? मिस्र के साथ हुई बेईमानी पर मचा बवाल
खरीदार से बाजीगर तक: दुनिया के 80 देशों में अब धमक बढ़ा रहा भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट
दिल्ली-NCR में मानसून की मार: जलभराव से बेहाल सड़कें, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे
सरदार सरोवर परियोजना: मध्य प्रदेश को मुआवजा मिलना था, पर उल्टा गुजरात को चुकाने होंगे 550 करोड़
दिल्ली के गड्ढों से हैं परेशान? PWD Sewa App से घर बैठे चुटकियों में करें शिकायत
FBI का ऑपरेशन हार्ड बॉल : लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अमेरिका में बड़ी कार्रवाई, गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर का इनाम
टीम इंडिया की इतिहास की सबसे शर्मनाक हार: नॉटिंघम में इंग्लैंड ने 125 रनों से रौंदा
गरीब बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी : माधुरी ग्रोवर के बयान पर मचा बवाल, अशनीर ने दिया विवादित जवाब