एंटरप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी ग्रोवर एक रियलिटी शो के दौरान दिए अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने दावा किया कि अमीर लोग बच्चे पैदा करेंगे तो अमीरी बढ़ेगी और गरीब लोग करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है।
फेमिली प्लानिंग पर क्या बोलीं माधुरी? नेटफ्लिक्स के एक रियलिटी शो में माधुरी ने अपने निजी जीवन का खुलासा करते हुए कहा कि वे और अशनीर तीसरा बच्चा चाहते हैं, लेकिन उनके परिजन इसके खिलाफ हैं। उन्होंने तर्क दिया कि शाहरुख खान जैसे कई सफल लोगों के तीन बच्चे हैं, इसलिए हम दो हमारे दो का नियम सब पर लागू नहीं होता।
अशनीर ग्रोवर ने किया पत्नी का बचाव माधुरी के इस बयान की सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई। कंटेंट क्रिएटर नलिनी उनागर ने अशनीर को चुनौती देते हुए कहा, अगर गरीबी बच्चों की वजह से है, तो अशनीर अपनी 900 करोड़ की संपत्ति दान कर दें और संन्यासी बन जाएं। इस पर अशनीर ने तंज कसते हुए जवाब दिया, भीख या चंदा मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। मेरी बीवी ने पहले ही ज्ञान दे दिया है, इतना ही मिलेगा।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस अशनीर के इस जवाब के बाद नलिनी ने पलटवार करते हुए कई हस्तियों के नाम गिनाए जो गरीबी से निकलकर सफल हुए। उन्होंने कहा कि सफलता केवल माइंडसेट और स्किल का खेल है, न कि गरीबी का। उन्होंने तर्क दिया कि यदि अमीर बच्चों में कौशल नहीं होगा, तो उनकी अगली पीढ़ी भी सड़क पर आ सकती है।
क्या है लोगों की राय? माधुरी के इस विवादास्पद बयान के बाद नेटिज़न्स दो गुटों में बंट गए हैं। जहां एक वर्ग इसे संवेदनहीनता मान रहा है, वहीं कुछ लोग इसे आर्थिक दृष्टिकोण से देख रहे हैं। यह बहस अब इस मोड़ पर आ गई है कि क्या गरीबी का कारण जनसंख्या है या अवसर और कौशल की कमी।
*She is Madhuri Grover, wife of Shark Tank’s Ashneer Grover
— Tehxi (@yajnshri) July 5, 2026
What’s your take on her statement? pic.twitter.com/kO7MoXN53H
माही का जादू: रेलवे प्लेटफॉर्म से विश्व विजेता बनने तक, जानें कैप्टन कूल के वो 5 अनसुने किस्से
ट्रेन बाद में, समोसे पहले : लोको पायलट ने रेलवे ब्रिज पर ट्रेन रोककर की समोसे की खरीदारी!
गर्लफ्रेंड के नाम पर बदनाम करने वाली AI तस्वीरों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक शर्मा
राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी, कहा- SIT की रिपोर्ट के बाद सामने आएगा सच
IND vs ENG: सीरीज बचाने के लिए नॉटिंघम में करो या मरो की जंग, जानें पिच का मिजाज और रिकॉर्ड्स
गरीब बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी : माधुरी ग्रोवर के बयान पर मचा बवाल, अशनीर ने दिया विवादित जवाब
मेरा पति 50 अफेयर करे, तुझे क्या... : शिल्पा शिंदे को सुनीता आहूजा ने दिखाई औकात
टीम इंडिया का नई पीढ़ी पर दांव: वैभव सूर्यवंशी समेत 6 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, अब इन 3 की बारी
पाकिस्तान की असलियत को न भूलें : अमेरिकी सीनेटर ने शहबाज सरकार को जमकर धोया
गद्दार... कितने में बिकीं? : बरुईपुर में सयानी घोष का हुआ तीखा विरोध