राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव को लेकर राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच तीखी बयानबाजी और कानूनी नोटिसों का दौर शुरू हो चुका है।
नोटिस पर दुबे का तंज: कानून पढ़ लीजिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष केके पाल द्वारा निशिकांत दुबे को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजे जाने पर बीजेपी सांसद ने करारा पलटवार किया। दुबे ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा, अखिलेश जी, ऐसे वकील आपको बेइज्जत कर रहे हैं। मानहानि अगर आपकी हुई है, तो नोटिस भी आपकी तरफ से ही आना चाहिए।
दुबे ने आगे कहा कि वह खुद उस कमेटी के सदस्य थे जिसने भारतीय न्याय संहिता बनाई है, इसलिए उन्हें कानून की जानकारी है। तंज कसते हुए उन्होंने लिखा, आपने क्या हालत बना रखी है, कुछ लेते क्यों नहीं? कम से कम विक्स की गोली ले लीजिए।
अखिलेश की चेतावनी: 10 मिनट में डिलीट करो इस पूरे वाकये पर अखिलेश यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर निशिकांत दुबे को 10 मिनट का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा, मर्यादा और संसदीय परंपरा का मान रखते हुए हम भाजपा सांसद को 10 मिनट का समय देते हैं कि वे अपना झूठा ट्वीट डिलीट करें, अन्यथा उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
अखिलेश ने केवल दुबे को ही नहीं, बल्कि उस झूठ को फैलाने वाले अन्य लोगों को भी चेतावनी दी है कि वे तुरंत माफी मांगें या कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विवाद की जड़ क्या है? इस विवाद की शुरुआत 5 जुलाई को हुई जब निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें दावा किया गया था कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का आरोपी टिन्नू यादव, अखिलेश यादव के लगातार संपर्क में था।
दुबे ने तंजिया लहजे में लिखा था, टिन्नू टीपू से ही तो बात कर रहा था? इसी पोस्ट को लेकर समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है और अब मामला कानूनी कानूनी टकराव में बदल गया है।
अखिलेश जी @yadavakhilesh इस तरह का वकील लोग आपको बेइज्जत कर रहा है, मानहानि यदि आपका हुआ है तो नोटिस भी आपकी तरफ़ से ही आएगा ना, क़ानून यही कहता है । इस क़ानून को बनाने वाले कमिटि का मैं भी सदस्य था,इसलिए जानकारी है। आपने क्या हालत बना रखी है,कुछ लेते क्यों नहीं? कम से कम विक्स… pic.twitter.com/f0vX2JbKPo
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 7, 2026
फीफा विश्व कप: अर्जेंटीना के सामने मिस्र की चुनौती, क्या मेस्सी का जादू आज फिर चलेगा?
809 घंटे की टेस्टिंग और इंजन में दरार: क्या E20 पेट्रोल पुराने वाहनों के लिए है घातक?
एशिया कप 2027: 11 साल बाद बांग्लादेश में होगी महाजंग, जानिए कब और कहां होगा टूर्नामेंट
100 करोड़ का वर्ल्ड क्लास बनारस स्टेशन: पहली ही बारिश में पंखों से बहने लगा पानी, दावों की खुली पोल
ICC रैंकिंग: बल्लेबाजों में बेथ मूनी का जलवा, गेंदबाजों में श्री चरणी का दबदबा बरकरार
टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे पर BCB का बड़ा वादा, सुरक्षा की ली पूरी जिम्मेदारी
राम मंदिर चंदे में भ्रष्ट खेल का आरोप: दिग्विजय सिंह ने पूछा- ED अब कहां है?
भारत के हाथ में चीन का टेंटुआ ! सबांग पोर्ट की डील से ड्रैगन की बढ़ी सांसें
पागल, खच्चर और बदतमीज : वायरल ऑडियो में क्यों आपा खो बैठीं विधायक मैथिली ठाकुर?
सावधान! अगले 12 घंटे बेहद भारी; यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का अलर्ट