सोचिए, आप आराम से सुपरमार्केट में ग्रोसरी की शॉपिंग कर रहे हैं और अचानक आपके सिर पर पूरी छत आ गिरे? अमेरिका के न्यू जर्सी में कुछ ऐसा ही खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शॉपिंग के बीच अचानक भरभराया स्टोर यह हैरान करने वाली घटना न्यू जर्सी के मनमथ काउंटी स्थित बीजे होलसेल क्लब (BJ s Wholesale Club) की है। सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे जब ग्राहक रोजमर्रा का सामान खरीदने में व्यस्त थे, तभी अचानक स्टोर की छत का एक बड़ा हिस्सा ताश के पत्तों की तरह ढह गया।
पानी का सैलाब और मची चीख-पुकार वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि छत गिरने के साथ ही स्टोर के अंदर पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। घटना के समय स्टोर में 27 लोग मौजूद थे। छत गिरते ही स्टोर में अफरा-तफरी मच गई और चारों तरफ मलबा बिखर गया। कुछ लोग मलबे के नीचे आंशिक रूप से फंस गए थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए खुद को बाहर निकाल लिया।
चमत्कारी बचाव: किसी की नहीं गई जान सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इस बड़े हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और न ही किसी की जान गई। प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए सभी 27 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
ड्रोन और डॉग स्क्वायड की मदद से सर्च ऑपरेशन हादसे के बाद प्रशासन ने कोई जोखिम नहीं लिया। मलबे के अंदर किसी और के दबे होने की आशंका को देखते हुए हाईटेक इनडोर ड्रोन का उपयोग किया गया। इसके अलावा, न्यू जर्सी की के-9 डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंदर कोई फंसा तो नहीं है।
फिलहाल, ओशन टाउनशिप पुलिस ने लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर इस इलाके से दूर रहने की हिदायत दी है। बिल्डिंग की स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ इसकी जांच कर रहे हैं कि आखिर छत इतनी बुरी तरह क्यों ढही।
Security camera footage shows the moment the roof collapsed at a BJ s store in Oakhurst, New Jersey.
— Shlomo Schorr (@OneJerseySchorr) July 6, 2026
No injuries were reported. pic.twitter.com/1Bqk26n8vi
फीफा वर्ल्ड कप 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सपना टूटा, आखिरी मैच के बाद छलका दर्द
वर्ल्ड कप का सपना टूटा, मैदान पर फूट-फूटकर रो पड़े क्रिस्टियानो रोनाल्डो
राम मंदिर ट्रस्ट की सख्ती: चढ़ावा चोरी पर गिरी गाज, चंपत राय और अनिल मिश्रा पदमुक्त
इंडोनेशिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ आज होगी अहम रणनीतिक बैठक
एम्बुलेंस का इंतजार, खाट पर दम: स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले रीवा में व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीरें
ब्रह्मोस और आकाश की धमक: भारत के रक्षा कौशल पर फिदा हुए ये देश, PM मोदी के दौरे से पहले पूर्व राजदूत का बड़ा खुलासा
मौसम का रेड अलर्ट : कल दिल्ली-यूपी समेत 21 राज्यों में भारी बारिश और 75 किमी की रफ्तार से चलेंगी विनाशकारी हवाएं
सड़क पर पलटा आमों से भरा ट्रक: ड्राइवर को तड़पता छोड़ आम लूटने में जुटी भीड़, वीडियो देख भड़के लोग
बांकीपुर में पीके का बड़ा दांव: क्या बीजेपी के अभेद्य किले में सेंध लगा पाएंगे प्रशांत किशोर?
शादी के एक दिन बाद ही सादगी में दिखीं आमिर खान की नई दुल्हन, रिंग ने लूटी महफिल