मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया है।
पारी की शुरुआत करने उतरे 15 वर्षीय डेब्यूटेंट वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 4.5 ओवर में 50 रनों की साझेदारी की। वैभव ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए, जिसमें दो शानदार छक्के शामिल थे। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों पर 43 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का जड़ा।
मिडिल ऑर्डर में कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर ईशान किशन ने टीम को मजबूती दी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 65 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों पर 37 रन (3 चौके, 1 छक्का) बनाए, जबकि ईशान किशन अर्धशतक के करीब पहुंचकर 49 रनों (40 गेंद) के निजी स्कोर पर आउट हुए। शिवम दुबे इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
पारी के अंतिम ओवरों में तिलक वर्मा ने तेजी से रन बटोरकर टीम इंडिया को 190 के स्कोर तक पहुँचाया। तिलक ने महज 11 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 24 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 2 दमदार छक्के शामिल थे। अक्षर पटेल 2 रन बनाकर रन आउट हुए।
इंग्लैंड की ओर से सैम करन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 3 विकेट हासिल किए। वहीं, जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और लियाम डॉसन को एक-एक सफलता मिली। अब जीत के लिए इंग्लैंड को 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करना होगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
A solid 50-run stand at the top 💙
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
Abhishek Sharma 🤝 Vaibhav Sooryavanshi
Updates ▶️ https://t.co/WYfL8tAm58 #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/2mLGeqP5fO
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका: जोफ्रा आर्चर की धुनाई कर तोड़ा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास: 15 साल की उम्र में डेब्यू कर तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
बलिया महिला अस्पताल में प्रमाण पत्र का काला कारोबार: मुफ्त सेवा के नाम पर वसूली का खेल
15 साल की उम्र में इतिहास: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, नेट्स पर ऐसा क्या देखा श्रेयस अय्यर ने?
जम्मू-कश्मीर: स्कूलों में एकेडमिक जिहाद का खुलासा, विवादित किताब पर 8 अफसर सस्पेंड
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास: 15 साल की उम्र में किया इंटरनेशनल डेब्यू, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
मूसलाधार बारिश के बीच आमिर खान के घर सजी शादी की महफिल, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग करेंगे तीसरी शादी
उद्घाटन के 2 महीने बाद ही मिसिंग लिंक पर गड्ढे: वर्ल्ड क्लास प्रोजेक्ट की दावों की खुली पोल
मुंबई में रेड अलर्ट : भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल बंद, फ्लाइट्स डायवर्ट
क्या मैनचेस्टर में इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी? प्रैक्टिस सेशन के संकेतों ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें