मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट को अपना नया सितारा मिल गया है। टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखते ही इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
भावुक पल: सपना हुआ सच टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने वाली भारतीय टीम की ओर से जब वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान तिलक वर्मा के हाथों डेब्यू कैप मिली, तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। यह पल पूरे भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास था, क्योंकि इसी के साथ वैभव भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।
सचिन और शेफाली का रिकॉर्ड धवस्त वैभव ने महज 15 साल 99 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के दशकों पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने 1989 में 16 साल 205 दिन की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वहीं, भारतीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू का ओवरऑल रिकॉर्ड पहले शेफाली वर्मा (15 साल 239 दिन) के नाम था, जिसे वैभव ने अब अपने नाम कर लिया है।
टी20 में वॉशिंगटन सुंदर को पछाड़ा पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें, तो इससे पहले सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड वॉशिंगटन सुंदर के नाम था, जिन्होंने 18 साल 80 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वैभव ने इस रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ते हुए एक नया बेंचमार्क सेट किया है। बीसीसीआई ने भी इसे भारतीय क्रिकेट के एक नए अध्याय की शुरुआत बताया है।
दुनिया में कौन है नंबर-1? भले ही वैभव भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल खिलाड़ी बन गए हों, लेकिन विश्व रिकॉर्ड अभी भी पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है। हसन रजा ने 1996 में मात्र 14 साल 227 दिन की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वह दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 15 साल से कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
A historic day for Indian cricket 💙
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
Vaibhav Sooryavanshi makes his #TeamIndia debut at 1️⃣5️⃣ years, 3️⃣ months, and 8️⃣ days 👏#ENGvIND pic.twitter.com/qr2CnbrwYQ
वैभव का डेब्यू और संजू को तसल्ली: गंभीर के उस वीडियो के पीछे की पूरी कहानी
जयपुर की बदलती तस्वीर: मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास, 41 किमी का सफर होगा आसान
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक डेब्यू: सचिन-वॉर्न के मैजिकल ग्राउंड पर रचा नया इतिहास
राम मंदिर चंदा विवाद: पहले दिन से ही चल रहा था खेल , बृजभूषण शरण सिंह के खुलासे से हलचल
अररिया में सहकारिता का डिजिटल कायाकल्प: CSC केंद्रों से हुआ 84 लाख से अधिक का कारोबार
वैभव सूर्यवंशी का धमाका: डेब्यू मैच में ही तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
राम मंदिर चंदा विवाद: चंपत राय को जाना होगा जेल , महामंडलेश्वर का सनसनीखेज दावा
अमेरिका के सुपरमार्केट में मची अफरातफरी, क्या ये सब्जी मंडी जैसी भीड़ हमारी घटती साख का सबूत है?
रोहित और विराट की उम्र पर कपिल देव का बड़ा बयान: जब तक रन बन रहे हैं, तब तक कोई सवाल न करे
टी20 इतिहास में अक्षर पटेल का शतक : ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर