विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए भारतीय किराना स्टोर सिर्फ खरीदारी की जगह नहीं, बल्कि अपने घर और संस्कृति का एक हिस्सा होते हैं। लेकिन न्यू जर्सी में हाल ही में खुले एक नए इंडियन सुपरमार्केट का दृश्य कुछ और ही बयां कर रहा है। उद्घाटन के दिन वहां उमड़ी भीड़ और धक्का-मुक्की का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टोर के अंदर तिल रखने की भी जगह नहीं है। लोग उद्घाटन के मौके पर मिलने वाली भारी छूट का लाभ उठाने के लिए आपा खोते नजर आए। वीडियो में ग्राहक एक-दूसरे को धक्का देते, सामान के लिए छीन-झपटी करते और लंबी कतारों में उलझे दिखे। इस भीड़ में बुजुर्ग भी शामिल थे, जिन्हें धक्का-मुक्की के बीच काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर एक वर्ग इसे भारत की बिगड़ती छवि से जोड़कर देख रहा है। एक यूजर ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, इसी व्यवहार के कारण दुनिया हमारा मजाक उड़ाती है। क्या ये लोग कुछ मिनट का इंतजार नहीं कर सकते?
कई लोगों का मानना है कि विदेश में जाकर भी पुरानी आदतें नहीं बदलतीं। एक अन्य यूजर ने लिखा, चाहे आप कितनी भी डिग्रियां ले लें या कितना भी पैसा कमा लें, आपका असली व्यवहार आपकी पहचान बन जाता है।
हर कोई इस भीड़ की आलोचना नहीं कर रहा है। कुछ यूजर्स ने इसके बचाव में तर्क दिया कि ऐसी अफरातफरी केवल भारतीय स्टोर तक सीमित नहीं है। लोगों ने अमेरिका के ब्लैक फ्राइडे सेल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी लोग भारी छूट के लिए इसी तरह का व्यवहार करते हैं। एक यूजर ने लिखा, यह एक भारतीय स्टोर है जहां भारतीय खरीदारी कर रहे हैं, इसमें गलत क्या है? दुनिया भर में लोग सस्ते सामान के लिए ऐसी भीड़ लगाते हैं।
यह घटना सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर एक बड़ी बहस फिर से छेड़ दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए। चाहे तर्क जो भी हों, लेकिन विदेश की धरती पर एक स्टोर के उद्घाटन के दौरान हुआ यह तांडव वैश्विक स्तर पर भारतीयों के सिविक सेंस के प्रति एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और वायरल वीडियो के दावों पर आधारित है। इसकी पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं की गई है।
Like I said, in the next 10 years, Indians will not get respect in any country.pic.twitter.com/VESutXyJfx
— Kapil (@kapsology) July 3, 2026
युद्ध के बीच भारत की ऊर्जा कूटनीति : 40 देशों से तेल लाकर PM मोदी ने कैसे टाला बड़ा संकट?
ब्यूटी पार्लर में टोटके का घिनौना खेल: पानी में नशीली चीज मिलाते रंगे हाथों पकड़ा गया संचालक, लड़कियों ने जमकर की धुनाई
साणंद में भारत के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का आगाज: पीएम मोदी बोले - भारत जो ठान लेता है, करके दिखाता है
मुंबई पर कुदरत का कहर: 9 जुलाई तक भारी बारिश का रेड अलर्ट , स्कूल-कॉलेज बंद
स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं, इस चैनल पर देखें भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का लाइव एक्शन
भाजपा विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा: विधायकी पर लटकी तलवार, जानें पूरा मामला
भारत-जापान की दोस्ती से खौफ में पाकिस्तान, पूर्व उच्चायुक्त बासित ने मानी कूटनीतिक हार
अयोध्या राम मंदिर चंदा घोटाला: गोवा में केजरीवाल की हुंकार, कहा- दोषियों को मिले सख्त सजा
असम ने रचा कीर्तिमान: पहली बार बनी माचा टी , नीलामी में मिले 3000 रुपये किलो
क्या DigiLocker में डॉक्यूमेंट होने पर भी सीज हो सकती है आपकी गाड़ी? ट्रैफिक नियमों का सच जानिए