मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 जुलाई तक महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस खतरनाक स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
लगातार हो रही मूसलाबाद बारिश के बीच मुंबई के तटीय इलाकों में समंदर का मिजाज बिगड़ा हुआ है। गेटवे ऑफ इंडिया और वर्ली सी-फेस पर ऊंची और तेज लहरें उठ रही हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक हैं।
मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े ने तटीय इलाकों का दौरा कर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी जान जोखिम में न डालें और समंदर के पास जाने की गलती न करें।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों से संयम बरतने की अपील की है। सरकार की ओर से हर तीन घंटे में नागरिकों को एसएमएस के जरिए मौसम का अपडेट भेजा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि बहुत जरूरी न हो, तो यात्रा से बचें। भारी बारिश और तूफान के कारण सड़कों पर जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है, जिससे आवाजाही में भारी कठिनाई आ रही है।
आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और स्थानीय आपदा प्रबंधन सेल को पूरी तरह से मुस्तैद कर दिया गया है। माटुंगा और नवी मुंबई जैसे इलाकों में जलभराव की खबरें हैं, जहां प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन राज्य के कई हिस्सों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेंगे:
प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचें। भारी बारिश के दौरान बिजली के खंभों और जर्जर इमारतों से दूर रहना ही समझदारी है।
#WATCH | Maharashtra | High tide hits the Gateway of India in Mumbai amid heavy rains incessantly lashing the city. pic.twitter.com/38r8UUEOD9
— ANI (@ANI) July 4, 2026
जम्मू-कश्मीर: स्कूलों की लाइब्रेरी में आतंकी हाफिज सईद की तारीफ वाली किताब, मचा सियासी घमासान
शादी का झांसा, फिर लाखों की चपत: मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर पनप रहा है नया साइबर जाल
बुलेट ट्रेन का सपना सच होने के करीब: 80% काम पूरा, 2027 में इस रूट पर दौड़ेगी पहली ट्रेन
यूरोप में हाहाकार, चीन में सुकून: 50 डिग्री तापमान में भी कैसे ठंडा है ड्रैगन?
मुंबई की बारिश बनाम सोशल मीडिया की सियासत: अमित साटम ने राज ठाकरे को दिया करारा जवाब
FIFA 2026: लियोनेल मेसी ने तोड़ा माराडोना का महारिकॉर्ड, रचा इतिहास
राम मंदिर चंदा विवाद: चंपत राय को जाना होगा जेल , महामंडलेश्वर का सनसनीखेज दावा
कुलपति पर ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ का मामला: जेपी कॉलेज के प्राचार्य को शोकॉज, 24 घंटे में मांगा जवाब
अक्षर पटेल का ऐतिहासिक कारनामा: टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: नितिन नवीन का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- मगरमच्छ के आंसू बहा रहे