मुंबई में भारी बारिश और जलभराव के बीच अब राजनीति चरम पर पहुंच गई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे गए एक तीखे पत्र के बाद, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष और विधायक अमित साटम ने मोर्चा खोल दिया है। साटम ने ठाकरे परिवार पर घर बैठे राजनीति करने का सीधा आरोप लगाया है।
क्या कभी ठाकरे परिवार को सड़कों पर देखा? अमित साटम ने विपक्षी नेताओं पर हमला बोलते हुए तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा, कुछ लोगों की आदत सिर्फ एयर-कंडीशन्ड कमरों में बैठकर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने की हो गई है। मैं मुंबई की जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या पिछले 25 सालों में उन्होंने कभी उद्धव, आदित्य या राज ठाकरे को बारिश में जनता के बीच उतरकर सेवा करते देखा है?
साटम ने दावा किया कि बीजेपी के जनप्रतिनिधि और अधिकारी लगातार जलभराव वाले क्षेत्रों में जाकर काम कर रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया कि केवल पोस्ट लिखने से मुंबई की समस्याएं हल नहीं होंगी, उसके लिए मैदान में उतरना पड़ता है।
वीडियो विवाद और बौखलाहट का दावा वायरल वीडियो और अपनी कथित मुस्कुराहट पर छिड़े विवाद पर साटम ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयानों के संदर्भ को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। साटम ने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची जा रही है।
उन्होंने कहा, बीएमसी की स्थायी समिति में जब गठबंधन था, तब ये दल मलाईदार समझौतों के लिए हमारे पास आते थे। हमने उन्हें मना कर दिया, जिससे उनके पिछले 25 सालों के आर्थिक लाभ बंद हो गए। इसी बौखलाहट और असंतोष के कारण आज उन्हें सिर्फ मेरा चेहरा देखकर गुस्सा आता है।
राज ठाकरे का तंज और फडणवीस पर सवाल गौरतलब है कि राज ठाकरे ने अपने पत्र में बीजेपी नेताओं में निरंकुश सत्ता का अहंकार होने की बात कही थी। उन्होंने अमित साटम का जिक्र करते हुए लिखा था कि बीजेपी पदाधिकारी नागरिकों की मौत पर हंस रहे हैं और मुख्यमंत्री की चुप्पी ऐसे लोगों को और बेशर्म बना रही है। ठाकरे ने यहां तक कहा कि राजनीति का स्तर गिरकर उत्तर के पिछड़े राज्यों जैसा हो रहा है।
बीजेपी का पलटवार: काम बोलता है अमित साटम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल ध्यान भटकाने का काम कर रहा है। उन्होंने अपनी उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि विधानसभेत आवाज उठाने के बाद उन्होंने मात्र दो दिनों के भीतर सात मनपा अधिकारियों को सस्पेंड करवाकर अपना काम साबित किया है।
साटम ने स्पष्ट किया कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी मुंबई को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है और वे ऐसी सस्ती आलोचनाओं से घबराने वाले नहीं हैं।
विरोधक माझ्या वक्तव्याचा विपर्यास करून लक्ष भरकटवत आहेत. आम्ही घरात बसून पोस्ट लिहीत नाही, तर रस्त्यावर उतरून काम करतोय.
— Ameet Satam (@AmeetSatam) July 4, 2026
विधानसभेत आवाज उठवून आम्ही २ दिवसांत ७ मनपा अधिकाऱ्यांचे निलंबन करून दाखवले! पावसात कधी उद्धव, आदित्य किंवा राज ठाकरेंना मुंबईकरांनी रस्त्यावर पाहिले आहे का?… pic.twitter.com/cRSsKB0CzF
चीन से आए हो क्या? ट्रेन में पूर्वोत्तर भारत की बहनों के साथ नस्लीय टिप्पणी और बदसलूकी
लखीसराय: नशे में धुत टिंकू कुमार अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जोधपुर को मिला नया हवाई अड्डा: 480 करोड़ की लागत से तैयार हुआ आधुनिक टर्मिनल, PM मोदी ने दी राजस्थान को बड़ी सौगात
ग्वालियर स्टेशन पर शर्मनाक तस्वीर: पत्नी-बच्चे के सामने आरोपी को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
युद्ध के बीच भारत की ऊर्जा कूटनीति : 40 देशों से तेल लाकर PM मोदी ने कैसे टाला बड़ा संकट?
केतन अग्रवाल केस: वायरल वीडियो ने सिया गोयल के दावों की खोली पोल?
धार: अंतिम संस्कार के बीच अचानक आई बाढ़, बहती चिता से ग्रामीणों ने निकाला बुजुर्ग का शव
केतन अग्रवाल हत्याकांड: निशाने पर न्याय प्रणाली, बीजेपी सांसद ने फिर उठाई पुरुष आयोग की मांग
प्याज की कीमतों में बड़ा बदलाव: सरकार ने 13% बढ़ाए खरीद के दाम, किसानों के लिए राहत पर क्या होगा असर?
रोनाल्डो का बड़ा दिल! भूकंप पीड़ित नन्हे फैन के लिए स्टार फुटबॉलर ने भेजी खास पेशकश