लखीसराय के शहरी इलाके में पुलिस ने एक बड़ी संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया है। कवैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक 40 वर्षीय व्यक्ति को अवैध हथियार और कारतूस के साथ रंगे हाथों दबोचा है। आरोपी गिरफ्तारी के समय नशे की इतनी गंभीर हालत में था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।
पुलिस को उत्पाद विभाग से सूचना मिली थी कि कवैया रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति शराब के नशे में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही सब-इस्पेक्टर राजू प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वार्ड नंबर-32 के पास नाकेबंदी कर पुलिस ने घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान बड़ी कवैया निवासी टिंकू कुमार (पिता: अशोक राम) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पेंट के पीछे खोंसी हुई एक लोडेड 7.65 MM की देसी पिस्तौल बरामद हुई। मैगजीन की जांच करने पर उसमें 4 जिंदा कारतूस मिले। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपी के पास से 3 बुलेट टिप्स भी बरामद किए। हथियारों के संबंध में कोई भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश न कर पाने के कारण पुलिस ने सारा सामान जब्त कर लिया।
गिरफ्तारी के वक्त आरोपी के मुंह से शराब की तीव्र दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने उसे तुरंत उत्पाद थाना ले जाकर ब्रेथ एनेलाइजर से जांच करवाई, जिसमें अल्कोहल की मात्रा 12 mg/100 ml पाई गई। सदर अस्पताल में चिकित्सीय जांच के बाद उसकी पुष्टि हुई।
पुलिस ने इस मामले में कवैया थाने में मद्य निषेध और आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 253/26 दर्ज किया है। पुलिस की इस मुस्तैदी से एक व्यस्त इलाके में होने वाली संभावित खूनी वारदात टल गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
*पटना: बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा . बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.#Bihar #SamratChoudhary #Crime #prabhatkhabar @samrat4bjp @BJP4India pic.twitter.com/nSH0rnvAmu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 28, 2026
मैनचेस्टर का सुपर ब्लास्ट और टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा: दूसरे टी20 में इन 5 चुनौतियों से पार पाना होगा जरूरी
नवगछिया की जाम जेल: ट्रेन छूटने का डर और ठप पड़ा व्यापार, आमजन बेहाल
पूर्णिया में फरियादियों के लिए खुला समाधान का द्वार : जनता दरबार में 47 शिकायतों पर एक्शन, हेल्पलाइन नंबर जारी
पंजाब कांग्रेस में फिर जागा सीएम चेहरे का जिन्न, चन्नी की दावेदारी पर क्या बोले राजा वड़िंग?
बुलेट ट्रेन का सपना: 80% काम पूरा, जानिए कब से दौड़ेगी देश की पहली हाई-स्पीड रेल
चरखी दादरी बस स्टैंड से शातिर चोर उड़ा ले गए पूरी रोडवेज बस, सीसीटीवी में कैद हुई हैरान करने वाली वारदात
# मुंबई: उफनती लहरों के बीच वर्ली सीफ्रंट पर डटे थे लोग, मेयर रितु तावड़े ने खुद पहुंचकर दी चेतावनी
2000 रुपये का हो सकता था गैस सिलेंडर, मगर मोदी सरकार की रणनीति से टला बड़ा संकट
स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं, इस चैनल पर देखें भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का लाइव एक्शन
यूरेनियम सप्लाई पर बड़ा दांव: क्या पीएम मोदी के दौरे से भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई उड़ान?