सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवतियां एक बुजुर्ग व्यक्ति की जमकर पिटाई करती नजर आ रही हैं। यह शर्मनाक घटना राजस्थान के सादुलपुर (चूरू) स्थित एक ब्यूटी पार्लर की है।
क्या है पूरा मामला? वीडियो में दिख रहा व्यक्ति पार्लर का संचालक भवानी शंकर खत्री है। उस पर आरोप है कि वह लंबे समय से पार्लर में काम करने वाली युवतियों के पानी के कैंपर में कुछ संदिग्ध नशीली चीजें मिला रहा था। युवतियों को जब लंबे समय से उसकी हरकतों पर शक हुआ, तो उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए पार्लर में गुप्त कैमरा लगा दिया।
रंगे हाथों हुआ खुलासा कैमरे में संचालक की नीच हरकत कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि वह पानी के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। रंगे हाथों पकड़े जाने पर युवतियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने मौके पर ही संचालक की चप्पलों से पिटाई कर दी। यह घटना 29 जून 2026 की बताई जा रही है।
आरोपी का अजीब टोटका बचाव पकड़े जाने के बाद आरोपी भवानी शंकर ने अपना बचाव करते हुए एक बेहद अजीब तर्क दिया। उसने दावा किया कि पार्लर का काम मंदा चल रहा था, जिसे चमकाने के लिए वह पानी में पीली सरसों और गंगाजल मिलाकर टोटका कर रहा था। आरोपी का कहना है कि उसका इरादा किसी को नशा देने का नहीं था।
पुलिस की जांच शुरू सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को ब्यूटी पार्लर संचालक के खिलाफ गंभीर शिकायत मिली है। शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट पर आधारित है। इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है, पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ये व्यक्ति ब्यूटी पार्लर का संचालक है
— Nehra Ji (@nehraji778) July 3, 2026
यहा काम करने वाली युवतीयों के पानी के केंपर मे नशीली दवा मिलाने के फिराक मे रहता था
युवतियों को शक हुआ तो केंपर मे से पानी पीना बंद किया ओर मोबाइल से इसका विडिओ बनाया
रंगे हाथों पकडने के बाद युवतियों ने संचालक की पिटाई कर दी
विडिओ… pic.twitter.com/7kEvqc2iR9
धार: अंतिम संस्कार के बीच अचानक आई बाढ़, बहती चिता से ग्रामीणों ने निकाला बुजुर्ग का शव
असम ने रचा कीर्तिमान: पहली बार बनी माचा टी , नीलामी में मिले 3000 रुपये किलो
गले में भगवा पट्टा और चेहरे पर मुस्कान: योगी-नवीन की मुलाकात से क्या संदेश दे रही बीजेपी?
मुंबई में रेड अलर्ट : मूसलाधार बारिश ने थामी रफ्तार, हाई टाइड ने बढ़ाई मुसीबत
अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की 250वीं वर्षगांठ: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई, साझा मूल्यों पर दिया जोर
अररिया में सहकारिता का डिजिटल कायाकल्प: CSC केंद्रों से हुआ 84 लाख से अधिक का कारोबार
मेट्रो में हाउ टू किल अ मैन पढ़ती महिला का वीडियो वायरल, इंटरनेट पर छिड़ी नई बहस
1 किलो चावल के लिए 3000 लीटर पानी की दरकार, मानसून की बेरुखी से सुखाड़ की चपेट में धान के खेत
सुलतानगंज के सरकारी स्कूलों में रटने का दौर खत्म, अब बच्चों के सीखने का अंदाज होगा जुदा
ब्रिटेन: हमले का शिकार हुआ युवक, पुलिस ने उसे ही दबोचा; हमलावर फरार