मुंबई और पुणे को जोड़ने वाला महत्वाकांक्षी मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट एक बार फिर सुर्खियों में है। 1 मई को भव्य उद्घाटन के महज दो महीने बाद ही इस आधुनिक मार्ग पर गड्ढे उभर आए हैं, जिसने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप सोशल मीडिया पर इस मार्ग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुल की शुरुआत में ही बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। यह मार्ग महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) द्वारा तैयार किया गया था और इसे वर्ल्ड क्लास तकनीक का नमूना बताया गया था। लेकिन मानसून की शुरुआती बारिश ने ही इन दावों की पोल खोल दी है।
सुरक्षा पर उठे सवाल इस प्रोजेक्ट का मुख्य आकर्षण इसकी जुड़वां सुरंगें हैं, जिन्हें दुनिया की सबसे चौड़ी सुरंग के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली है। हालांकि, पहली ही बारिश में सड़कों की ऐसी हालत देखकर यात्री और आम जनता प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी सड़क की ऐसी स्थिति सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बनी हुई है।
सीएम फडणवीस ने दी सफाई विवाद बढ़ता देख मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे रास्ते में केवल दो गड्ढे पाए गए हैं, जिन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। फडणवीस ने कहा कि पहली मानसून बारिश को हमेशा एक टेस्टिंग फेज माना जाता है। सड़क की क्षमता जांचने के बाद ही उस पर अंतिम परत (सेकंड लेयर) लगाई जाती है।
आलोचकों पर साधा निशाना मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए मराठी मुहावरा, निंदकाचे घर असावे शेजारी (आलोचना करने वालों का घर पड़ोस में होना चाहिए) का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम केवल बदनाम करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि कहीं कोई कमी है, तो उसे निश्चित रूप से दुरुस्त किया जाएगा।
क्या है मलाईदार प्रोजेक्ट की हकीकत? यह प्रोजेक्ट सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल था, जिसके प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ी गई थी। अब जबकि आम जनता इस मार्ग से वर्ल्ड क्लास सफर की उम्मीद कर रही थी, गड्ढों की तस्वीरें प्रशासन के उन दावों पर भारी पड़ रही हैं, जिनमें इस मार्ग को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में सक्षम बताया गया था।
*Missing link sees potholes in 2-3 months after its opening. Thousand of crores were spent, projected as Infra Man Devabhau’s pet project, massive PR exercise. Project this big has such a low quality and we expect normal roads in city to be pothole free.🫡 pic.twitter.com/iFgtYQTixH
— Abhishek Somwanshi (@abhisanket) July 4, 2026
मुंबई में आसमानी आफत : सड़कें बनीं दरिया, थम गई रफ्तार; रेड अलर्ट के बीच प्रशासन मुस्तैद
# मुंबई: उफनती लहरों के बीच वर्ली सीफ्रंट पर डटे थे लोग, मेयर रितु तावड़े ने खुद पहुंचकर दी चेतावनी
यूरेनियम सप्लाई पर बड़ा दांव: क्या पीएम मोदी के दौरे से भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई उड़ान?
केतन अग्रवाल हत्याकांड: निशाने पर न्याय प्रणाली, बीजेपी सांसद ने फिर उठाई पुरुष आयोग की मांग
मुंबई की बारिश बनाम सोशल मीडिया की सियासत: अमित साटम ने राज ठाकरे को दिया करारा जवाब
कटिहार में अब जनता के द्वार पहुंचेगा प्रशासन: 7 जुलाई को 16 पंचायतों में लगेंगे सहयोग शिविर
मूसलाधार बारिश के बीच आमिर खान के घर सजी शादी की महफिल, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग करेंगे तीसरी शादी
बिहार में अब स्टेट हाईवे पर देना होगा टोल: ‘फ्री की रेवड़ी’ बंद, अच्छी सड़कों के लिए जेब ढीली करने को रहें तैयार
चीन की छतों से हो रही है कृत्रिम बारिश , भीषण गर्मी से बचने का यह अनोखा तरीका हुआ वायरल
पाकिस्तानी टीवी शो में मजहबी किताब का अपमान, बवाल के बाद एक्ट्रेस ने मांगी माफी