कटिहार जिले के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब छोटी-मोटी शिकायतों के लिए ग्रामीणों को अनुमंडल या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रशासन ने जिले की 16 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।
क्या है सहयोग शिविर का उद्देश्य? बिहार सरकार के सुशासन के निर्देशों के तहत, आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए यह पहल की गई है। जिला पदाधिकारी (DM) आशुतोष द्विवेदी ने इस बाबत विस्तृत विभागीय आदेश जारी कर दिए हैं।
हर महीने दो बार होगा आयोजन राज्य के मुख्य सचिव के गाइडलाइन के मुताबिक, लोक शिकायत निवारण प्रणालियों को और अधिक सुलभ बनाया जा रहा है। अब प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों की डिजिटल एंट्री होगी और एक नोडल अधिकारी उनकी समयबद्ध निगरानी करेंगे।
7 जुलाई को इन 16 पंचायतों में लगेंगे शिविर जिला प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार, 7 जुलाई को जिले के सभी 16 प्रखंडों की एक-एक पंचायत में शिविर लगेंगे:
अधिकारियों की जवाबदेही तय डीएम आशुतोष द्विवेदी ने बीडीओ (BDO), सीओ (CO) और कनीय अभियंताओं को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। शिविर में मुख्य रूप से राशन कार्ड, पेंशन, भूमि विवाद, बिजली और नल-जल योजना से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
लापरवाही पड़ी तो होगी कार्रवाई प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा आवेदनों के संधारण में लापरवाही बरती जाती है, तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय मुखिया और वार्ड पार्षदों को निर्देश दिए गए हैं कि वे माइकिंग के जरिए ग्रामीणों को सूचित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याओं का समाधान करा सकें।
*पटना: बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा . बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.#Bihar #SamratChoudhary #Crime #prabhatkhabar @samrat4bjp @BJP4India pic.twitter.com/nSH0rnvAmu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 28, 2026
अक्षर पटेल का ऐतिहासिक कारनामा: टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने
FIFA 2026: लियोनेल मेसी ने तोड़ा माराडोना का महारिकॉर्ड, रचा इतिहास
जस्ट मैरिड: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने रचाई शादी, वायरल तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
राम मंदिर चंदा विवाद: चंपत राय को जाना होगा जेल , महामंडलेश्वर का सनसनीखेज दावा
14,200 फीट की ऊंचाई पर वर्दी में मिला छात्र, टीचर की आंखों में आए आंसू; बोलीं- यही मेरी असली कमाई है
हकीकत या सरकारी लापरवाही? मूसलाधार बारिश के बीच पौधों को पिलाया जा रहा था पानी
भगवान की DP लगाकर नाबालिग को फंसाया, 3 दिन तक किया दुष्कर्म; पटना में आरोपी गिरफ्तार
संजू सैमसन और युवा वैभव सूर्यवंशी का वीडियो वायरल: क्या टीम इंडिया में जगह को लेकर है कोई तनाव?
मैनचेस्टर का सुपर ब्लास्ट और टीम इंडिया: दूसरे टी20 में जीत के लिए पार करने होंगे ये 5 मुश्किल पड़ाव
सीमांचल का गौरव: डॉ. शिब्ली नौमानी बने पुलिस अधीक्षक, अररिया में जश्न का माहौल