राजस्थान के बालोतरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1.06 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकारें केवल शिलान्यास नहीं करतीं, बल्कि परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करती हैं।
संकल्पों से पीछे नहीं हटता नया भारत प्रधानमंत्री ने विकास कार्यों की रफ्तार पर जोर देते हुए कहा कि दो महीने पहले ही इसका शिलान्यास हुआ था। एक बड़े हादसे के बावजूद काम को रिकॉर्ड समय में पूरा करना सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। पीएम ने कहा कि चुनौती कितनी भी बड़ी क्यों न हो, भारत अब न तो अपनी गति धीमी करता है और न ही अपने संकल्पों से पीछे हटता है।
मिडिल ईस्ट युद्ध और ऊर्जा संकट पर मात वैश्विक हालातों पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि पश्चिम एशिया के युद्ध ने 21वीं सदी का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट पैदा किया था। उन्होंने कहा कि भारत की 60% रसोई गैस आयात पर निर्भर है और 90% सप्लाई होर्मुज के रास्ते आती थी, जो युद्ध के कारण बाधित हो गई थी।
गैस सिलेंडर के दाम 2000 रुपये तक पहुँच सकते थे पीएम ने खुलासा किया, बाजार के विशेषज्ञों का अनुमान था कि संकट के कारण रसोई गैस की कीमत 2,000 रुपये तक पहुंच जाएगी। लेकिन हमने अपनी रिफाइनरियों की क्षमता बढ़ाई और सिर्फ सात दिनों में एलपीजी उत्पादन 35,000 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 54,000 मीट्रिक टन कर दिया। साथ ही, पीएनजी (PNG) कनेक्शनों को बढ़ावा देकर 11 लाख से अधिक घरों को गैस से जोड़ा गया, जिससे सिलेंडर की कीमत 950 रुपये से कम पर स्थिर रही।
जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बढ़ाएगा गौरव जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल को लेकर पीएम मोदी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि टर्मिनल का आर्किटेक्चर और इंटीरियर राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। इससे मारवाड़ क्षेत्र में न केवल पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
*#WATCH | Balotra, Rajasthan | Prime Minister Narendra Modi says, ... The West Asia war has given rise to the biggest energy crisis of the 21st century... The willpower and efforts of the new India of the 21st century have overcome this biggest energy crisis of the 21st century.… pic.twitter.com/05GPA7PXoy
— ANI (@ANI) July 4, 2026
केतन अग्रवाल केस के बाद गूंजी संसद: क्या अब भारत में बनेगा राष्ट्रीय पुरुष आयोग ?
भारत बना ग्लोबल चिप मैन्युफैक्चरर: पीएम मोदी ने किया सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन
मूसलाधार बारिश में पौधों को नहला रहा टैंकर, पुणे मनपा के कारनामे पर मचा बवाल
IND vs ENG: अभिषेक-वैभव की आतिशी शुरुआत, तिलक के फिनिश से भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 रनों का लक्ष्य
अल्फा पर छिड़ा महासंग्राम: पाकिस्तानी एक्ट्रेस के एक पोस्ट से बॉलीवुड में हड़कंप, फिल्म बैन करने की मांग
मोबाइल के एक क्लिक से बंद हुआ ई-रिक्शा, सड़क पर 3 किलोमीटर तक पसीना बहाने को मजबूर हुआ ड्राइवर
राम मंदिर चंदा घोटाला: पहले दिन से ही खेल चल रहा था , बृजभूषण शरण सिंह के सनसनीखेज दावे से खलबली
पायरेसी पर सरकार का डिजिटल प्रहार : टेलीग्राम को 15 दिन में जवाब देने का सख्त आदेश
Z-सिक्योरिटी की वापसी पर लालू का तीखा प्रहार, बोले- बैकफुट पर है सरकार
स्मार्ट सिटी भागलपुर की सड़कों पर बेकाबू खतरा , 12 साल बाद भी निगम पस्त