बॉलीवुड की नई स्पाई-थ्रिलर फिल्म अल्फा (Alpha) अपनी रिलीज के साथ ही विवादों के भंवर में फंस गई है। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कदम जमा रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। विवाद की शुरुआत एक पाकिस्तानी अभिनेत्री के विवादित बयान से हुई है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस के पोस्ट ने लगाई आग विवाद की जड़ पाकिस्तानी अभिनेत्री इकरा अजीज का एक इंस्टाग्राम पोस्ट है। उन्होंने अल्फा का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, दोस्तों, यह फिल्म आप सबको जरूर देखनी चाहिए। यह धुरंधर फिल्म का हमारा जवाब है। शुक्रिया YRF।
इस पोस्ट के वायरल होते ही भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। यूजर्स का आरोप है कि फिल्म में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को कमजोर और अक्षम दिखाया गया है, जिसकी तारीफ दुश्मन मुल्क की अभिनेत्री कर रही है। इसके बाद से ही ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर #BoycottAlpha और #BanAlpha ट्रेंड कर रहा है।
धुरंधर बनाम अल्फा : क्या है असली विवाद? इस बवाल को समझने के लिए फिल्म की कहानी को देखना होगा। धुरंधर में जहां रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस के रूप में पाकिस्तान की साजिशों को नाकाम करते दिखे थे, वहीं अल्फा में बॉबी देओल का किरदार एक पाकिस्तानी जासूस का है।
फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे यह पाकिस्तानी जासूस 20 साल से भारत में छिपकर भारतीय एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक रहा है। इसी प्लॉट को लेकर भारतीय दर्शकों का मानना है कि यशराज फिल्म्स ने मनोरंजन के नाम पर भारतीय सुरक्षा तंत्र का मजाक उड़ाया है।
सेंसर बोर्ड (CBFC) निशाने पर इस फिल्म को लेकर आम जनता के निशाने पर अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) भी आ गया है। आक्रोशित फैंस सवाल कर रहे हैं कि ऐसी स्क्रिप्ट को मंजूरी कैसे दी गई, जो भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों की छवि को धूमिल करती है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं कि YRF का स्पाई यूनिवर्स अब अपनी दिशा से भटक गया है। हालांकि, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट देने से पहले कुछ दृश्यों और संवादों में बदलाव के निर्देश दिए थे, लेकिन आम जनता का गुस्सा अब भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
फिल्म की स्थिति आलिया और शरवरी के एक्शन की क्रिटिक्स द्वारा सराहना की जा रही है, लेकिन कहानी को लेकर उपजे इस विवाद ने फिल्म के भविष्य पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। यशराज फिल्म्स और मेकर्स की ओर से फिलहाल इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। देखना यह होगा कि क्या यह बायकॉट ट्रेंड फिल्म की कमाई पर असर डालता है या विवाद थम जाता है।
🚨 CBFC UNDER FIRE
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) July 4, 2026
A social media backlash has erupted after Pakistani actresses promoted Alpha on Instagram.
Users are demanding answers from the CBFC over its approval of the film, alleging it contains scenes disrespecting the Indian Army.
CBFC board includes:
* Vivek… pic.twitter.com/2VHzBBZjYU
बारिश में पौधों को पानी देता टैंकर: क्या वाकई पानी की बर्बादी थी या कॉमन सेंस की अनदेखी?
केतन अग्रवाल केस के बाद गूंजी संसद: क्या अब भारत में बनेगा राष्ट्रीय पुरुष आयोग ?
मुगलों और भाजपा-RSS में कोई फर्क नहीं: नाना पटोले का तीखा हमला, मंदिरों की लूट का लगाया आरोप
प्याज की कीमतों में बड़ा बदलाव: सरकार ने 13% बढ़ाए खरीद के दाम, किसानों के लिए राहत पर क्या होगा असर?
भारत बना ग्लोबल चिप मैन्युफैक्चरर: पीएम मोदी ने किया सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन
वैभव का डेब्यू और संजू को तसल्ली: गंभीर के उस वीडियो के पीछे की पूरी कहानी
राम मंदिर चंदा विवाद: मोहन भागवत की चुप्पी और राम-राम का क्या है संकेत?
सफलता की सीधी राह: बिहार टॉपर आदित्य प्रकाश अमन ने बताए कामयाबी के गोल्डन रूल्स
अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ: जश्न के बीच न्यूयॉर्क का ब्लड रेड आसमान बना चर्चा का विषय
मौत का खतरनाक मोड़ : किशनगंज में जर्जर पुल का एप्रोच कभी भी ले सकता है बड़ी जान