अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित धांधली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस विवाद पर पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
नागपुर में पत्रकारों ने जब भागवत से सवाल किया कि क्या चंदे में हेराफेरी से भगवान राम के प्रति लोगों की आस्था को चोट पहुंचाई गई है, तो भागवत ने किसी भी विस्तृत स्पष्टीकरण से बचते हुए केवल राम-राम कहा और आगे बढ़ गए।
होसबाले की सख्त चेतावनी
भागवत के इस संक्षिप्त बयान से पहले, संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मामले पर कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने कहा था कि चंदे में हेरफेर की घटना से रामभक्तों की आस्था आहत हुई है।
होसबाले ने स्पष्ट किया कि हिंदू विरोधी और देश विरोधी ताकतें इस विवाद का इस्तेमाल हिंदू धर्म को बदनाम करने के लिए कर रही हैं। उन्होंने एसआईटी (SIT) से दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला
चंदा विवाद सामने आने के बाद से विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। विपक्ष का तर्क है कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर निर्माण का श्रेय ले रहे हैं, तो चंदे में हुई कथित चोरी की जवाबदेही भी उन्हें ही लेनी चाहिए।
इस मामले के सामने आने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इस्तीफा देने के बावजूद उनकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान बने हुए हैं।
वीएचपी ने भी उठाए सवाल
विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने भी इस पूरे प्रकरण में चंपत राय की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले में चंपत राय लापरवाही के दोषी हो सकते हैं।
फिलहाल, संघ ने स्पष्ट किया है कि हिंदू समाज को इस संवेदनशील मुद्दे पर धैर्य और संयम बनाए रखने की आवश्यकता है, ताकि जांच प्रभावित न हो।
*#WATCH | Nagpur, Maharashtra: Ram-Ram, says RSS chief Mohan Bhagwat when asked that some people are undermining faith in Lord Shri Ram pic.twitter.com/JvnandvqAL
— ANI (@ANI) July 3, 2026
अल्फा पर छिड़ा महासंग्राम: पाकिस्तानी एक्ट्रेस के एक पोस्ट से बॉलीवुड में हड़कंप, फिल्म बैन करने की मांग
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक डेब्यू: सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
कमरे में बंद कर लाठी से भी पीटेंगे, तो भी JMM नहीं छोड़ेंगे कांग्रेसी – भानु प्रताप शाही का तंज
शादी का झांसा, फिर लाखों की चपत: मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर पनप रहा है नया साइबर जाल
स्मार्ट सिटी भागलपुर की सड़कों पर बेकाबू खतरा , 12 साल बाद भी निगम पस्त
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक डेब्यू: सचिन-वॉर्न के मैजिकल ग्राउंड पर रचा नया इतिहास
जोधपुर को मिला नया हवाई अड्डा: 480 करोड़ की लागत से तैयार हुआ आधुनिक टर्मिनल, PM मोदी ने दी राजस्थान को बड़ी सौगात
मुंबई में आफत की बारिश: थम गई मायानगरी, स्कूल-कॉलेज बंद, ट्रेनों-उड़ानों पर ब्रेक
फिदायीन हमला क्या है? बलूचिस्तान में BLA के खूनी खेल के बाद समझिए इस शब्द का खौफनाक मतलब
शहद और संतरा का जादुई संगम: पतंजलि हनी ऑरेंज फेस वॉश से पाएं बेदाग और निखरी त्वचा