झारखंड की राजनीति में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता भानु प्रताप शाही ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं को सत्ता के गलियारे में मलाई खाने की इतनी आदत हो गई है कि वे अपमान सहकर भी हेमंत सोरेन का साथ नहीं छोड़ेंगे।
एटीएम कार्ड बन चुकी है कांग्रेस रांची में पत्रकारों से बात करते हुए भानु प्रताप शाही ने कहा कि देश के बाकी राज्यों से कांग्रेस का सफाया हो चुका है। झारखंड ही इकलौता राज्य है जहां वे सत्ता में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लिए झारखंड किसी एटीएम कार्ड की तरह है।
शाही ने तंज कसते हुए कहा, मुख्यमंत्री अगर इन्हें कमरे में बंद कर मोटे बांस से भी पीटेंगे, तब भी ये जेएमएम का साथ नहीं छोड़ेंगे। इनका मकसद विचारधारा नहीं, बल्कि सत्ता की मलाई खाना है।
मंत्रियों पर मंडरा रहा खतरा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हार के बाद भी कांग्रेसी नेता जिस तरह विष पीने की बात कर रहे हैं, वह उनकी बेशर्मी को दर्शाता है।
उन्होंने दावा किया कि राज्य कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना है। शाही के अनुसार, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के पद से हटने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की कुर्सी पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
रिम्स-2 पर उठाए सवाल रिम्स-2 के निर्माण को लेकर भानु प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा विकास के खिलाफ नहीं है, लेकिन जिस जमीन पर यह अस्पताल प्रस्तावित है, वह किसानों और आदिवासियों की है। उन्होंने याद दिलाया कि शिबू सोरेन भी इस जमीन पर काम करने से बचते रहे थे।
शाही ने चुनौती देते हुए कहा, मौजूदा रिम्स में ही व्यवस्थाएं बदहाल हैं, तो नया रिम्स कैसे चलेगा? यह प्रोजेक्ट अगले 10-15 सालों में भी पूरा नहीं होगा। यह केवल बजट आवंटित कर किसी ठेकेदार को फायदा पहुँचाने और कमीशनखोरी का जरिया है।
सदर अस्पताल का दिया उदाहरण पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सदर अस्पताल का नया भवन बनवाया था, लेकिन आज उसकी कई मंजिलें बेकार पड़ी हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि ओवरलोडेड रिम्स का दबाव कम करने के लिए ऑर्थो और न्यूरो वार्ड को सदर अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है, लेकिन सरकार का ध्यान ठोस काम के बजाय सिर्फ घोषणाएं करने पर है।
*मैं जो भी बोलता हूँ ठोक के बोलता हूँ ..
— Bhanu Pratap Shahi (@ShahiPratap) July 3, 2026
१. BDO और CO के सवाल पर
२. कांग्रेस के नाटक के सवाल पर
३. रिम्स २ के सवाल पर pic.twitter.com/1UpEEMScIq
बिहार में अब स्टेट हाईवे पर देना होगा टोल: ‘फ्री की रेवड़ी’ बंद, अच्छी सड़कों के लिए जेब ढीली करने को रहें तैयार
15 साल की उम्र में इतिहास: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, नेट्स पर ऐसा क्या देखा श्रेयस अय्यर ने?
मुंबई में रेड अलर्ट : मूसलाधार बारिश ने थामी रफ्तार, हाई टाइड ने बढ़ाई मुसीबत
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया डेब्यू का रिकॉर्ड, लेकिन क्या वो हैं दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी?
क्या मैं मर गई हूं? : पार्टी में मची भगदड़ पर ममता बनर्जी का तीखा पलटवार, अब खुद संभालेंगी कमान
14,200 फीट की ऊंचाई पर वर्दी में मिला छात्र, टीचर की आंखों में आए आंसू; बोलीं- यही मेरी असली कमाई है
IND vs ENG: ओल्ड ट्रैफर्ड में युवा ब्रिगेड का धमाका, भारत ने इंग्लैंड के सामने रखा 191 रनों का लक्ष्य
अयोध्या राम मंदिर चंदा घोटाला: गोवा में केजरीवाल की हुंकार, कहा- दोषियों को मिले सख्त सजा
बुलेट ट्रेन का सपना सच होने के करीब: 80% काम पूरा, 2027 में इस रूट पर दौड़ेगी पहली ट्रेन
बाबा अजगैबीनाथ धाम में अब नहीं होगी धक्का-मुक्की: पहली बार लगेगा आधुनिक अरघा सिस्टम