महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक नाना पटोले ने केंद्र सरकार, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर बेहद गंभीर और तीखे आरोप लगाए हैं। नागपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा-आरएसएस की तुलना मुगलों से कर दी।
मंदिर अब सुरक्षित नहीं नाना पटोले ने बद्रीनाथ धाम और अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के कथित दुरुपयोग को लेकर भाजपा और RSS को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, इतिहास में हम सुनते थे कि मुगलों ने मंदिरों को लूटा, लेकिन आज वही काम भाजपा और RSS कर रहे हैं। अब हमारे हिंदू मंदिर सुरक्षित नहीं हैं। इन दोनों में अब कोई अंतर नहीं रह गया है।
चढ़ावे में भ्रष्टाचार का दावा पटोले ने कहा कि धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना भाजपा-आरएसएस की राजनीति बन गई है। उन्होंने दावा किया कि केवल बद्रीनाथ ही नहीं, बल्कि मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर और पंढरपुर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी दान राशि का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
SIT पर जताया संदेह मंदिरों में कथित लूट की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) पर भी पटोले ने सवाल उठाए। उन्होंने आशंका जताई कि SIT केवल मामले को दबाने और असली गुनहगारों को बचाने का एक माध्यम हो सकती है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पंजाब कांग्रेस विवाद पर बोले पटोले पंजाब कांग्रेस के अंदरूनी घमासान को लेकर पूछे गए सवाल पर पटोले ने कहा, कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। यहाँ तानाशाही की कोई जगह नहीं है, इसलिए हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। ऐसी मांगें और चर्चाएं लोकतंत्र का सामान्य हिस्सा हैं।
चुनाव आयोग और बैलेट पेपर की वकालत नाना पटोले ने देश की चुनाव प्रणाली पर भी बड़ा सवाल खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 के बाद से चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित किया गया है। उन्होंने मांग दोहराई कि देश में निष्पक्ष चुनाव के लिए बैलेट पेपर की वापसी होनी चाहिए।
*VIDEO | Nagpur: Reacting to allegations of donation theft at Badrinath Dham, Congress leader Nana Patole says, Hindu temples are no longer safe. Earlier, the Mughals looted them; now the BJP and RSS are looting them. This is absolutely clear. There is no difference. Therefore,… pic.twitter.com/sBWu4dFHFD
— Press Trust of India (@PTI_News) July 4, 2026
मोबाइल के एक क्लिक से बंद हुआ ई-रिक्शा, सड़क पर 3 किलोमीटर तक पसीना बहाने को मजबूर हुआ ड्राइवर
अब दुनिया मांगेगी मेड इन इंडिया चिप: साणंद में पीएम मोदी ने रखा सेमीकंडक्टर क्रांति का नया आधार
हर्ष फायरिंग बनी काल: BJP विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा, विधायकी पर लटकी तलवार
मुंबई पर कुदरत का कहर: 9 जुलाई तक भारी बारिश का रेड अलर्ट , स्कूल-कॉलेज बंद
कटिहार में अब जनता के द्वार पहुंचेगा प्रशासन: 7 जुलाई को 16 पंचायतों में लगेंगे सहयोग शिविर
FIFA 2026: लियोनेल मेसी ने तोड़ा माराडोना का महारिकॉर्ड, रचा इतिहास
संजू सैमसन और युवा वैभव सूर्यवंशी का वीडियो वायरल: क्या टीम इंडिया में जगह को लेकर है कोई तनाव?
पूर्णिया में फरियादियों के लिए खुला समाधान का द्वार : जनता दरबार में 47 शिकायतों पर एक्शन, हेल्पलाइन नंबर जारी
अभिषेक शर्मा का धमाका: सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड ध्वस्त, इंग्लैंड के खिलाफ रचा नया कीर्तिमान
लहगरिया में फूंक दी टीबी के खिलाफ बिगुल: बारसोई में 100 दिवसीय महाअभियान का आगाज