सुप्रीम कोर्ट से सोनम को राहत हनीमून हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उसकी जमानत बरकरार रखी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सोनम जमानत की शर्तों का पालन करते हुए शिलांग में रह रही है, इसलिए फिलहाल उसे दोबारा जेल भेजना कानूनी रूप से सही नहीं है। मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी।
मेघालय सरकार की चुनौती खारिज मेघालय सरकार ने हाई कोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें सोनम को जमानत दी गई थी। राज्य सरकार ने जमानत पर तुरंत रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इसे ठुकरा दिया है।
पुलिस की एक चूक बनी ढाल सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने का आधार पुलिस की एक बड़ी लापरवाही बनी। पुलिस ने गिरफ्तारी के समय अरेस्ट मेमो में गंभीर धारा 103 की जगह गलत धारा 403 दर्ज कर दी थी। साथ ही, दस्तावेजों में सोनम को सेना का भगोड़ा बताया गया। कोर्ट ने इसे पुलिस की भारी चूक माना और इसी आधार पर आरोपी को जमानत दे दी।
मां और भाई ने लगाई PM से गुहार मृतक राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने व्यथित होकर कहा, अगर सोनम को जेल नहीं भेजा गया, तो ऐसी महिलाओं का हौसला बढ़ेगा, जो समाज के लिए घातक है। वहीं, राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने पुलिस जांच में खामियों का आरोप लगाया और पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की है।
क्या है पूरा मामला? इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी मई 2025 में सोनम से हुई थी। शादी के बाद वे मेघालय घूमने गए, जहां 23 मई 2025 को दोनों लापता हो गए। 2 जून 2025 को चेरापूंजी की एक खाई से राजा का शव बरामद हुआ।
साजिश और गिरफ्तारी पुलिस जांच में पता चला कि यह एक सुनियोजित हत्याकांड था। सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा और सुपारी किलरों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। डिजिटल साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था। अब पीड़ित परिवार को इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट के अगले फैसले का इंतजार है।
*#WATCH | Indore, MP | SC refuses to stay the bail granted to accused Sonam Raghuvanshi in the murder of her husband Raja Raghuvanshi
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 3, 2026
Raja Raghuvanshi s mother Uma Raghuvanshi says, I request the Supreme Court to pronounce judgement in the case and put sonam behind bars, so that… pic.twitter.com/EldmAtyRvw
ईरान पहुंचे दिग्गज भारतीय नेता और धर्मगुरु, दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई को दी अंतिम श्रद्धांजलि
वीरपुर एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात: 29.56 करोड़ रुपये मंजूर, 88 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण
तालिबान शासन के बीच मैदान पर अराजकता : लाइव मैच में फैन ने उड़ा ली गुरबाज की कैप
टिर्री ट्रेंड पर सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक: चीनी ऐप्स पर लगा बैन, चलती ई-रिक्शा बंद करना पड़ेगा भारी
अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार: तेहरान से मशहद तक शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, भारत-पाकिस्तान के प्रतिनिधि पहुंचे
मैनचेस्टर में मेन इन ब्लू का स्वैग: क्या दूसरे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री?
गौहर खान का फूटा गुस्सा: पति जैद और एक्स कुशाल के बीच सांप बनकर फूट डालने पर निखिल चिनप्पा को लगाई फटकार
अल्फा का सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिस्पॉन्स: आलिया पर भारी पड़ीं शरवरी, कहानी ने किया निराश
ई-रिक्शा पर डिजिटल खतरा : सरकार ने BAT-BMS ऐप पर की स्ट्राइक, प्ले स्टोर से होगा बाहर
Citizen Vigilante : एक फिल्म जिसने छेड़ दी दुनिया भर में बहस, मस्क के समर्थन से बनी चर्चा का केंद्र