ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रियलिटी शो अलायंस ने आते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में गौहर खान के पति जैद दरबार और उनके एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन शामिल हैं। अब इनके बीच बढ़ रही दूरियों को लेकर गौहर खान ने चुप्पी तोड़ी है।
निखिल चिनप्पा पर भड़कीं गौहर गौहर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर शो के कंटेस्टेंट निखिल चिनप्पा को आड़े हाथों लिया है। एक्ट्रेस ने सीधा आरोप लगाया कि निखिल शो में लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। गौहर ने कहा, निखिल, मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं, लेकिन आप ही हैं जो सबके साथ खेल रहे हैं।
जैद के सपोर्ट में उतरीं एक्ट्रेस अपने पति जैद दरबार का बचाव करते हुए गौहर ने कहा कि जैद बेहद ईमानदार हैं। उन्होंने कहा, कभी यह मत कहना कि जैद 100 प्रतिशत ईमानदार नहीं हैं। वह जो भी कहते हैं, मुंह पर कहते हैं और किसी भी तरह की राजनीतिक झमेलेबाजी का हिस्सा नहीं बनना चाहते।
सांप बनकर डालने की कोशिश कर रहे दरार गौहर ने निखिल के गेम की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें सांप तक कह दिया। उन्होंने कहा, सिर्फ इसलिए कि कुशाल और जैद की आपस में अच्छी बॉन्डिंग है, आप जैद पर भरोसा मत करो कहकर उनके बीच दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं।
निखिल की वफादारी पर उठाए सवाल एक्ट्रेस ने निखिल पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें किसी और को नैतिकता का पाठ पढ़ाने का कोई हक नहीं है। गौहर ने याद दिलाया कि निखिल ने तो पहले ही दिन से अपना पाला बदल लिया था। उन्होंने सवाल किया, तुम खुद अपने अलायंस के प्रति वफादार नहीं थे, तो तुम किसी को भरोसे के बारे में लेक्चर कैसे दे सकते हो?
गौरतलब है कि अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे इस शो में जैद और कुशाल के साथ-साथ रवि किशन और डेजी शाह जैसे कई बड़े सितारे भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि गौहर की इस नाराजगी का शो के समीकरणों पर क्या असर पड़ता है।
🚨 Gauahar Khan has come out strongly in support of Zaid Darbar!
— 𝐃𝐚𝐢𝐥𝐲 𝐃𝐫𝐚𝐦𝐚 𝐃𝐨𝐬𝐞 (@The_Drama_Dose) July 2, 2026
She slammed Nikhil Chinappa, accusing him of repeatedly provoking people against Zaid, and said Zaid isn t playing dirty—he s simply playing the game well.
Team Gauahar & Zaid or Team Nikhil? #TheAlliance… pic.twitter.com/x5mXXzk736
दिल्ली में पानी का बड़ा संकट: 75+ इलाकों में दो दिन नल रहेंगे सूखे, देखें क्या आपका इलाका है शामिल?
अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार: तेहरान से मशहद तक शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, भारत-पाकिस्तान के प्रतिनिधि पहुंचे
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की पहली बारिश में खुली पोल: ₹12,000 करोड़ का प्रोजेक्ट या भ्रष्टाचार का दलदल?
अमरनाथ यात्रा: पीएम मोदी ने बताया अमर अध्याय , तीर्थयात्रियों से मांगे ये 5 महासंकल्प
भारत सरकार का डिजिटल स्ट्राइक: ई-रिक्शा बंद करने वाले 7 चीनी ऐप्स पर लगा प्रतिबंध
हे राम, ऐसी सीनाजोरी! CCTV के सामने मोजों में छिपाते थे नोट, राम मंदिर दान गबन में 80 लाख बरामद
अस्पताल के बिस्तर पर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गहलोत ने साझा की तस्वीर
ईरान के सुप्रीम लीडर की अंतिम विदाई: भारत से कौन-कौन पहुंचा तेहरान?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी पड़ी भारी: DMK नेता अनिता राधाकृष्णन गिरफ्तार
चलते ई-रिक्शा को बीच सड़क पर बंद करने वाले 3 ऐप्स पर सरकार का कड़ा एक्शन, दिए गए हटाने के आदेश