भीषण गर्मी और उमस के बीच दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी मुसीबत सामने आई है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने आधिकारिक चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि राजधानी के 75 से अधिक रिहायशी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक पानी की भारी किल्लत होने वाली है।
क्यों बंद हो रही है पानी की सप्लाई? दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, खिजराबाद गांव (तैमूर नगर ड्रेन) के पास नई 1500 मिमी व्यास की माइल्ड स्टील वाटर पाइपलाइन (GK Main) को मौजूदा नेटवर्क से जोड़ने का काम किया जा रहा है। यह कार्य दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत हो रहा है। बोर्ड का कहना है कि इस काम के पूरा होने के बाद भविष्य में दक्षिणी दिल्ली में जल आपूर्ति की स्थिति पहले से अधिक बेहतर और स्थिर हो जाएगी।
कब से कब तक रहेगा शटडाउन? पाइपलाइन इंटरकनेक्शन के कारण पानी की सप्लाई 6 जुलाई 2026 की सुबह 10:00 बजे से 7 जुलाई 2026 की शाम 4:00 बजे तक पूरी तरह प्रभावित रहेगी।
काम पूरा होने के बाद पानी की सप्लाई चरणबद्ध तरीके से बहाल की जाएगी, लेकिन कुछ इलाकों में पानी का सामान्य दबाव (Pressure) लौटने में थोड़ा और समय लग सकता है।
ये इलाके होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित जिन मुख्य UGR (अंडरग्राउंड जलाशय) क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी, उनमें शामिल हैं:
इसके प्रभाव में ईस्ट ऑफ कैलाश, साकेत, मालवीय नगर, पंचशील पार्क, सी.आर. पार्क, ग्रीन पार्क, हौज खास, वसंत कुंज, मेहरौली, आश्रम, जसोला, बदरपुर, मदनपुर खादर, जैतपुर, मिथापुर और श्रीनिवासपुरी सहित 75 से अधिक कॉलोनियां आएंगी।
असुविधा से बचने के लिए क्या करें?
विशेषकर बुजुर्गों, मरीजों और छोटे बच्चों वाले परिवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए समय रहते पानी का उचित इंतजाम कर लें।
Water supply will remain affected from 06 July 2026 (10:00 AM) to 07 July 2026 (04:00 PM) due to the interconnection of a newly laid water pipeline (GK Main) near Khizrabad Village, Taimoor Nagar Drain, in compliance with the directions of the Hon ble High Court of Delhi.… pic.twitter.com/UoKlvttxgr
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) July 2, 2026
भारत-नेपाल सीमा पर SSB का प्रहार: कुकुरवा गांव से भारी शराब खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
कटिहार में ब्लैकआउट का साया: 33 KV तार टूटने से 5 घंटे अंधेरे में डूबे कई इलाके
भरत तिवारी एनकाउंटर पर NDA में घमासान: चिराग ने मांगा इंसाफ, तो मांझी ने पुलिस को बताया सही
पहली ही बारिश में खुली सिस्टम की पोल! जूनागढ़ में मौत के कुएं बने खुले गड्डे, CCTV में कैद हुआ हादसा
क्लासरूम में घुसकर काटा बवाल: एमपी के स्कूल में आरोपी का तांडव, टीचर को दी धमकी
मैनचेस्टर में मेन इन ब्लू का स्वैग: क्या दूसरे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री?
फीफा वर्ल्ड कप: होटल के बाहर पुलिस से भिड़ा मिस्र का स्टाफ, मारपीट का वीडियो वायरल
खूनी लाल आसमान, घिरते स्याह बादल... क्या वेनेजुएला पर मंडरा रही है कयामत?
भारतीय चयनकर्ताओं पर उठे गंभीर सवाल, क्या रिंकू सिंह को दरकिनार करना टीम इंडिया पर पड़ रहा भारी?
राम मंदिर चंदा चोरी: RSS ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, दोषियों के लिए मांगी मिसाल बनने वाली सजा