नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खतरनाक टिर्री ट्रेंड पर लगाम लगाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सख्त कदम उठाया है। मंत्रालय ने गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर को चीनी बैटरी मैनेजमेंट ऐप BAT-BMS सहित दो अन्य ऐप्स (लॉससिगी और एपोच-आई-आयन) को तुरंत हटाने का आदेश दिया है।
यह कार्रवाई उन रिपोर्ट्स के बाद की गई है, जिनमें दावा किया गया था कि शरारती तत्व इन ऐप्स का इस्तेमाल चलती ई-रिक्शा को दूर से ही बंद करने के लिए कर रहे थे।
क्या है BAT-BMS और इसका दुरुपयोग कैसे हो रहा था? BAT-BMS एक चीनी कंपनी शेन्ज़ेन ग्रेनर्जी टेक्नोलॉजी द्वारा बनाया गया ऐप है। यह ब्लूटूथ के जरिए बैटरी से जुड़कर उसके प्रदर्शन को मॉनिटर करता है। हालांकि, भारत में उपयोग हो रही कई सस्ती ई-रिक्शा बैटरियों में पासवर्ड सुरक्षा की कमी है। इसका फायदा उठाकर कोई भी व्यक्ति 10 से 15 मीटर की रेंज में आकर ऐप के जरिए बैटरी के डिस्चार्ज सर्किट को नियंत्रित कर वाहन को अचानक बंद कर सकता है।
वायरल टिर्री ट्रेंड का खौफनाक सच हाल ही में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें लोग चलती ई-रिक्शा (स्थानीय भाषा में टिर्री ) को निशाना बनाते हुए देखे गए। वीडियो में शरारती तत्व दावा करते थे कि वे ऐप के डिस्चार्ज स्विच से चलती रिक्शा रोक सकते हैं। एक वीडियो में एक बुजुर्ग चालक को अपना रिक्शा तीन किलोमीटर तक धक्का देकर ले जाना पड़ा। ये शरारती तत्व बाद में ड्राइवरों की मदद करने का नाटक कर उनकी प्रतिक्रियाओं को रिकॉर्ड करते थे।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की चेतावनी साइबर कानून विशेषज्ञ पवन दुग्गल ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक शरारत नहीं, बल्कि गंभीर साइबर अपराध है। उन्होंने कहा, बिना अनुमति किसी के वाहन सिस्टम तक पहुंच बनाना सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 43 और 66 के तहत दंडनीय अपराध है। इसमें दोषी को तीन साल तक की जेल और ₹5 लाख तक का जुर्माना हो सकता है।
सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा यह मुद्दा अब केवल सुरक्षा का नहीं, बल्कि ड्राइवरों की आजीविका का भी बन गया है। चलती सड़क पर अचानक वाहन रुकने से गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती थीं। फिलहाल, सरकार ने इन संवेदनशील ऐप्स को प्लेटफॉर्म से हटाकर एक बड़ा संदेश दिया है कि तकनीक का दुरुपयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
🚨 BREAKING: Chinese app BAT-BMS just dropped a BOMBSHELL—remotely KILLING e-rickshaws and scooters via Bluetooth battery control, leaving riders STRANDED in total PANIC! 💀 Is YOUR ride next?! pic.twitter.com/w3pH31yq8a
— Alpha (@alphaleader45) July 1, 2026
अमरनाथ यात्रा: शिवभक्तों के नाम PM मोदी का खास संदेश, यात्रा के दौरान मांगे 5 अहम संकल्प
बिहार में JEE-NEET की तैयारी कराएंगे अब एक्सपर्ट्स: शिक्षकों के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर मोहन भागवत की चुप्पी, सवाल सुनते ही कहा- राम-राम
सहारनपुर का पवित्र कुंड विवाद: CM योगी की पूजा वाले स्थान पर नमाज, भड़के हिंदू संगठन
पाकिस्तान में मौत का सफर: बलूचिस्तान में खाई में गिरी ओवरलोडेड बस, 40 यात्रियों की दर्दनाक मौत
सावधान बिहार! अगले 72 घंटे आफत लाएंगे; IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
टीएमसी दफ्तर पर बागी गुट का कब्जा, ममता बनर्जी के सामने अस्तित्व का बड़ा संकट
मैनचेस्टर में भारतीय बल्लेबाजों पर यॉर्कर की बौछार की तैयारी, क्या घुटने टेककर जीतेंगे जंग?
भाजपा की नई टीम का ब्लू प्रिंट तैयार: यूपी का फॉर्मूला और 2029 की तैयारी पर रहेगा फोकस
सोनम रघुवंशी जैसी महिलाएं समाज के लिए खतरा , हनीमून हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला