सुपौल जिले के वीरपुर एयरपोर्ट के विकास का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। बिहार कैबिनेट ने एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 29 करोड़ 56 लाख 99 हजार 196 रुपये की स्वीकृति दे दी है। इस राशि के आवंटन से परियोजना के लंबित कार्य अब गति पकड़ेंगे।
88.83 एकड़ जमीन का अधिग्रहण इस स्वीकृत राशि का मुख्य उपयोग 88.83 एकड़ अतिरिक्त जमीन के अधिग्रहण में किया जाएगा। एयरपोर्ट के पूर्वी हिस्से में करीब 1800 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा रनवे क्षेत्र विकसित करने की योजना है। इससे पहले भी राज्य सरकार विस्तारीकरण के लिए 43 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है, जिससे अब विकास कार्य में तेजी आएगी।
प्रशासनिक प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार वीरपुर के एसडीएम नीरज कुमार के अनुसार, भू-अर्जन की प्रक्रिया पहले से जारी है। प्रभावित रैयतों से दस्तावेज लेने के बाद भुगतान की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। अब नई राशि मिलने से शेष भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्यों का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया है। प्रशासन सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप काम को समयबद्ध पूरा करने में जुटा है।
पायलट ट्रेनिंग स्कूल बनने की प्रबल संभावना इस परियोजना का दायरा केवल यात्री विमानों तक सीमित नहीं रहेगा। स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह के अनुसार, वीरपुर में पायलट ट्रेनिंग स्कूल खोलने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। यदि यह योजना फलीभूत होती है, तो वीरपुर क्षेत्र विमानन प्रशिक्षण (एविएशन ट्रेनिंग) का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।
क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में आएगा बदलाव विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट संचालन से वीरपुर की तस्वीर बदल जाएगी। नेपाल सीमा से सटे होने के कारण यहां व्यापार, पर्यटन और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे। एयरपोर्ट के आसपास होटल, लॉजिस्टिक्स और परिवहन सेवाओं से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
अब राज्य के लोगों की नजरें निर्माण कार्य की जमीनी प्रगति पर टिकी हैं। फिलहाल, नई मंजूरी ने इस लंबे समय से अटकी परियोजना में नई जान फूंक दी है।
*पटना: बांकीपुर से प्रशांत किशोर चुनाव लड़ेंगे या नहीं, अंतिम फैसला 5 जुलाई को होगा. जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती बोले- पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रशांत खुद बांकीपुर से चुनाव लड़ें. #PrashantKishor #JanSuraaj #Bankipur #PrabhatKhabar pic.twitter.com/EgapvZJlj6
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) July 2, 2026
विकसित भारत का फ्रेंच कनेक्शन: निर्मला सीतारमण ने फ्रांस के निवेशकों को दिया बड़ा न्योता
अयातुल्ला खामेनेई की विदाई में फफक पड़े राष्ट्रपति पेजेशकियन, कैमरे में कैद हुआ भावुक पल
फिरोज अख्तर बने कटिहार के नए ADM, बारसोई वासियों में खुशी की लहर
पंजाब कांग्रेस में कलह: राजा वडिंग हटाओ, चन्नी को लाओ , पार्टी नेताओं ने खोला मोर्चा
अल्फा फेल: YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे कमजोर कड़ी साबित हुई फिल्म
राम मंदिर चंदा विवाद: RSS ने दी कड़ी चेतावनी, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विनय कटियार का सनसनीखेज दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय और अन्य ट्रस्टी
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS ने दी कड़ी चेतावनी, चंपत राय समेत कई पदाधिकारियों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
मुंबई का मौत का जाल : खुले मैनहोल में गई असलम शेख की जान, पत्नी का दर्दनाक सवाल- और कितनी जानें लोगे?
दिल्ली की बिजली कंपनियों के लिए बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट ने CAG ऑडिट पर लगाई अंतरिम रोक